Search

 
 
 

रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज की राहुल गांधी ने की निंदा, कहा- शांतिपूर्ण प्रदर्शन में बल प्रयोग गलत

राहुल गांधी ने रांची में विधानसभा घेराव कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज की निंदा की है. उन्होंने कहा कि छात्रों को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने का अधिकार है और किसी भी समस्या का समाधान बातचीत के जरिए ही निकाला जा सकता है.
 
पत्रकारों का जवाब देते राहुल गांधी

Ranchi: राहुल गांधी ने रांची में विधानसभा घेराव कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज की निंदा की है. उन्होंने कहा कि छात्रों को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने का अधिकार है और किसी भी समस्या का समाधान बातचीत के जरिए ही निकाला जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: 

दिल्ली के इंदिरा भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब पत्रकार ने झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्र पर हुए लाठी चार्ज पर सवाल पूछा, तब उन्होंने कहा कि झारखंड में विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ किसी भी तरह का बल प्रयोग का इस्तेमाल गलत है, हम इसकी निंदा करते हैं. इसमें हमारी पार्टी का स्पष्ट मत है कि, जबतक प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके चल रहा है, उनपर बल प्रयोग उचित नहीं. राहुल ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है और बातचीत से ही समाधान निकल सकता है. झारखंड सरकार को इन छात्रों की बात सुननी चाहिए और हर समस्या का तुरंत समाधान करना चाहिए.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही