Search

त्रिपुरा में 60 विधानसभा सीटों पर मतदान 7 बजे से जारी, सीएम माणिक साहा ने डाला वोट

Agartala :  त्रिपुरा में आज सुबह 7 बजे से 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान शुरू हो गया है. जो शाम 4 बजे तक चलेगा. कुल 259 उम्मीदवार मैदान में हैं. 28.13 लाख मतदाता आज अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इसमें 13.53 लाख महिलाएं शामिल हैं.  3,337 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न कराया जा रहा है, जिनमें से 1100 पोलिंग बूथ की पहचान संवेदनशील और 28 की पहचान अति संवेदनशील के रूप में की गयी है. मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतार लगी है. स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए 31,000 मतदानकर्मी और 25,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये हैं. इसके अलावा कानून और व्यवस्था बनाये रखने के लिए राज्य सशस्त्र पुलिस और राज्य पुलिस के 31,000 कर्मचारियों को तैनात हैं. (पढ़ें, नियोजन">https://lagatar.in/planning-policy-does-the-government-have-any-option-left-before-2016/">नियोजन

नीति : क्या सरकार के पास 2016 से पहले का ही बचा है विकल्प)

त्रिपुरा सीएम माणिक साहा किया मतदान

त्रिपुरा सीएम माणिक साहा ने कहा कि जनता सुबह से ही मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मत का प्रयोग कर रही है. हमारे लिए यही चुनौती है कि प्रत्येक क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो. शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहे हैं, लेकिन विपक्ष कोशिश करेंगे कि ऐसा न हो. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बोरडोवली विधानसभा क्षेत्र के महारानी तुलसीबती गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के बूथ नंबर 16 में मतदान किया.

पीएम मोदी ने त्रिपुरा के लोगों से वोट डालने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा की जनता से वोट डालने की अपील की है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि त्रिपुरा के लोग रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र के त्योहार को मजबूत करें. मैं विशेष रूप से युवाओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान करता हूं.

जेपी नड्डा ने की मतदान करने की अपील

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी त्रिपुरा की जनता से वोट डालने की अपील की है. उन्होंने कहा कि मैं सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लेने और त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान करने का आग्रह करता हूं. प्रत्येक वोट सुशासन और विकास की यात्रा को जारी रखने की दिशा में गिना जायेगा और एक समृद्ध, भ्रष्टाचार मुक्त त्रिपुरा के लिए निर्णायक साबित होगा. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वोटर्स से वोट डालने की अपील की है. अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि त्रिपुरा के सभी भाइयों और बहनों से अनुरोध है कि पहले से चल रहे शांति और प्रगति के चलन को जारी रखने और एक प्रगतिशील सरकार बनाने के लिए अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करें. बाहर आएं और समृद्ध त्रिपुरा के निर्माण के लिए मतदान करें.

55 सीटों पर चुनाव लड़ रही है बीजेपी

त्रिपुरा विधानसभा के लिए चुनावी मैदान में 259 उम्मीदवार हैं. 259 में से 20 महिलाएं भी उम्मीदवार हैं, जिनमें बीजेपी से 12 महिला उम्मीदवार हैं. त्रिपुरा में भाजपा ने 55 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. जबकि उसकी सहयोगी आईपीएफटी ने छह सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं और एक सीट पर दोस्ताना मुकाबला होगा. जबकि सीपीएम 47 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. जबकि उसकी गठबंधन सहयोगी कांग्रेस 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. टिपरा मोथा ने 42 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. तृणमूल कांग्रेस ने 28 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि 58 निर्दलीय उम्मीदवार हैं.

2 मार्च को आयेंगे चुनावी नतीजे

बता दें कि त्रिपुरा में आज यानी 16 फरवरी को 60 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है. वहीं मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को मतदान होगा. 2 मार्च को तीनों राज्यों के चुनावी नतीजों की घोषणा होगी.
इसे भी पढ़ें : शर्मसार">https://lagatar.in/shameful-rims-24-dead-bodies-kept-in-the-mortuary-end-up-rotting-who-is-responsible/">शर्मसार

 रिम्स: मॉर्चरी में रखे 24 शव सड़-गल कर खत्म…जिम्मेदार कौन ?
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp