Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ईवीएम-वीवीपैट के माध्यम से छात्रों को दी गई मतदान प्रक्रिया की जानकारी

Ramgarh : आगामी रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव 2023 के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा के निर्देश पर मतदाता जागरूकता कोषांग द्वारा विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार को गोला पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्वीप के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर प्रेक्षक डॉ हीरा लाल मौजूद रहे. वहीं महाविद्यालय के विद्यार्थियों को ईवीएम एवं वीवीपैट के माध्यम से मतदान प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई. साथ ही रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन में वोट डालने के लिए जागरूक किया गया. इसे भी पढ़ें:IAS">https://lagatar.in/ias-kk-son-and-aradhana-patnaik-will-go-on-central-deputation-2/">IAS

केके सोन और अराधना पटनायक जाएंगे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, किए गए विरमित

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी जागरूकता

पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में हस्ताक्षर अभियान, सेल्फी कैंपेन, मतदाता जागरूकता शपथ सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम के दौरान सामान्य प्रेक्षक डॉ हीरा लाल सभी विद्यार्थियों से रूबरू हुए. इस दौरान उन्होंने बच्चों को मतदान के महत्व एवं मतदान से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी. साथ ही उन्होंने 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी विद्यार्थियों से 27 फरवरी को अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की. उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने को कहा. मौके पर गोला पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों के द्वारा मतदाता जागरूकता से संबंधित नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया. इससे प्रभावित होकर सामान्य प्रेक्षक ने सुदूरवर्ती क्षेत्रों में लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता फैलाने को कहा. इसे भी पढ़ें:अनुबंध">https://lagatar.in/18th-day-of-hunger-strike-of-contract-workers-many-fasting-admitted-to-hospital/">अनुबंध

कर्मियों के अनशन का 18वां दिन, कई अनशनकारी अस्पताल में भर्ती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही