Search

 
 
 

नेत्र जांच शिविर का किया गया आयोजन

वृद्धजनों की सेवा और स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देते हुए वृद्धकेयर फाउंडेशन ने लायंस क्लब ऑफ रांची निर्मया आई हॉस्पिटल के सहयोग से एक नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया है.
 

Ranchi : वृद्धजनों की सेवा और स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देते हुए वृद्धकेयर फाउंडेशन ने लायंस क्लब ऑफ रांची निर्मया आई हॉस्पिटल के सहयोग से एक नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया है. यह शिविर आदर्श वृद्धाश्रम, पिस्का नगड़ी, रांची में आयोजित किया गया.

Uploaded Image

 

इस शिविर का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों की नेत्र स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान करना और उन्हें उचित परामर्श एवं इलाज उपलब्ध कराना है. इस पहल से अनेक बुजुर्गों को निःशुल्क जांच, परामर्श एवं आवश्यकतानुसार इलाज की सुविधा मिलेगी.

 

संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि समाज में बुजुर्गों की देखभाल एक नैतिक जिम्मेदारी है और इस तरह के शिविर उनके जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही