Amit Kumar
Nowamundi : पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी में शनिवार सुबह एक यात्री बस निहारिका अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी. राहत की बात यह रही कि बस में सवार 40 से अधिक यात्री सुरक्षित हैं. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
बताया जाता है कि बस औरंगाबाद से नोवामुंडी होते हुए बड़ा जामदा के रास्ते ओडिशा जा रही थी. इसी दौरान अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी. बताया जा रहा है कि चालक को नींद आ जाने के कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क से नीचे उतर गया.
बस एक पेड़ के समीप ढलान वाली जगह पर जाकर टेढ़ी अवस्था में रुक गई. घटना के बाद बस का खलासी मौके से फरार हो गया. गनीमत रही कि किसी यात्री को हताहत नहीं हुई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई.

