Search

 
 
 

W. Singhbhum : बड़ा जामदा पहुंचा दंतैल हाथी, राहगीरों पर हमले की कोशिश, दहशत

Nowamundi :  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क से गुजर रहे लोगों और वाहनों को देखकर हाथी अचानक आक्रामक हो गया. हाथी ने लोगों पर हमला करने की कोशिश की. स्थानीय लोग सामने से हाथी को आता देख घबरा गए और वहां से सुरक्षित तरीके से निकल गए. हालांकि दंतैल हाथी के इलाके में घुमने से कुछ देर तक सड़क पर भय और असमंजस की स्थिति बनी रही.
 
गांव में घूमते हुए दंतैल हाथी
  • सुखचैन मोटर के सामने सड़क किनारे अचानक दिखा हाथी
  • बाइक और चारपहिया वाहन सवारों में मची अफरा-तफरी
  • शाम के समय हाथी की मौजूदगी से बढ़ी लोगों की चिंता

Amit Kumar

Nowamundi :  पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ा जामदा क्षेत्र में लगातार जंगली हाथियों की आवाजाही से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है. इसी बीच बुधवार देर शाम सुखचैन मोटर के सामने सड़क किनारे एक दंतैल हाथी घुमता हुआ नजर आया. इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों और बाइक-चारपहिया वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क से गुजर रहे लोगों और वाहनों को देखकर हाथी अचानक आक्रामक हो गया. हाथी ने लोगों पर हमला करने की कोशिश की. स्थानीय लोग सामने से हाथी को आता देख घबरा गए और वहां से सुरक्षित तरीके से निकल गए. हालांकि दंतैल हाथी के इलाके में घुमने से कुछ देर तक सड़क पर भय और असमंजस की स्थिति बनी रही.

 

इसे भी पढ़ें

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़ा जामदा और आसपास के क्षेत्रों में जंगली हाथियों की आवाजाही लगातार चिंता का विषय बनी हुई है. खासकर शाम और सुबह के समय हाथियों के सड़क के आसपास पहुंचने से राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों की सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगता है.

 

लोगों का कहना है कि शाम के समय बड़ी संख्या में लोग काम करके अपने घर लौटते हैं. ऐसे में मुख्य सड़क के किनारे दंतैल हाथी की मौजूदगी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है. स्थानीय लोगों ने वन विभाग से हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने, समय रहते लोगों को सतर्क करने और सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम करने की मांग की है, ताकि जंगली हाथियों के कारण किसी प्रकार की जनहानि न हो.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही