Ranchi News: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS), रांची में अलग-अलग पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती होने जा रही है. रिम्स ने कुल 53 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. इन पदों पर भर्ती वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए होगी. इसके लिए विज्ञापन संख्या 4285, दिनांक 27 अगस्त 2026 को जारी किया गया है.
इसे भी पढ़ें:
वॉक-इन इंटरव्यू 31 अगस्त 2026 को रिम्स निदेशक कार्यालय में होगा. उम्मीदवारों को सुबह 9.30 बजे से 11 बजे तक रिपोर्ट करना होगा.
भर्ती में ऑपरेशनल मैनेजर-हेल्थ इंश्योरेंस का 1 पद है. इसके लिए 75 हजार रुपये मासिक मानदेय मिलेगा. उम्मीदवार के पास हेल्थ केयर में MBA या हेल्थ से जुड़ी मास्टर डिग्री और सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजना में कम से कम 5 साल का अनुभव होना चाहिए.
फ्लोर को-ऑर्डिनेटर के 12 पद हैं. इन पदों पर 30 हजार रुपये मानदेय मिलेगा. इसके लिए किसी भी विषय से स्नातक और कंप्यूटर का कम से कम एक साल का सर्टिफिकेट कोर्स जरूरी है. सरकारी स्वास्थ्य कार्यक्रम या स्वास्थ्य बीमा योजना में 2 साल का अनुभव भी मांगा गया है.
इसके अलावा आरोग्य मित्र के 40 पदों पर भर्ती होगी. इस पद के लिए 12वीं पास और 6 महीने का DCA सर्टिफिकेट जरूरी है. आरोग्य मित्र के तौर पर काम कर चुके उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी. इस पद पर प्रति सफल केस 120 रुपये का भुगतान किया जाएगा.
उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र सामान्य वर्ग के लिए 40 वर्ष, BC-I और BC-II के लिए 42 वर्ष और SC/ST के लिए 45 वर्ष है. दिव्यांग, सरकारी कर्मचारी और महिला उम्मीदवारों को नियम के अनुसार अतिरिक्त छूट मिलेगी.
इच्छुक उम्मीदवारों को तय समय पर अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ रिम्स निदेशक कार्यालय पहुंचना होगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
