Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विक्ट्री फ्लेम के साथ सोनारी आर्मी कैम्प से निकली वॉकथॉन रैली, सैकड़ों लोग हुए शामिल

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : रविवार को शहर पहुंची विक्ट्री फ्लेम के साथ सोमवार सुबह 7:40 बजे से सोनारी आर्मी कैम्प से वॉकथॉन की शुरुआत हुई. विक्ट्री फ्लेम पूरी प्लाटून के साथ आर्मी कैम्प से निकली. इस दौरान रैली के आगे-आगे मिलिट्री वैन के साथ सेना के जवान, उनके पीछे एनसीसी कैडेट और पूर्व सैनिक चल रहे थे. विक्ट्री फ्लेम पूरे वॉकथॉन रैली की शोभा बढ़ा रही थी. पांच किलोमीटर का रास्ता तय करते हुए यह रैली आर्मी कैम्प से निकलकर जुबली पार्क के रास्ते बिष्टुपुर होते हुए सीएच एरिया, लोयला, बेल्डीह से कदमा-सोनारी लिंक रोड होते हुए पांच किलोमीटर की दूरी तय कर आर्मी कैम्प लौटी. [caption id="attachment_182320" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/11/WOKTHON-1-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> वॉकथॉन में शामिल सेना के जवान व अन्य.[/caption] इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/patna-in-beur-jail-13-female-and-nine-male-prisoners-will-perform-chhath-festival-the-jail-administration-has-arranged/">पटना

: बेऊर जेल में 13 महिला और नौ पुरूष कैदी करेंगे छठ पर्व, जेल प्रशासन ने की व्यवस्था
इस दौरान लोग भारत माता की जय के नारे लगाते रहे. वॉकथॉन रैली शहरवासियों के बीच चर्चा का विषय बनी रही. राहगीरों ने बड़े उत्साह के साथ विक्ट्री फ्लेम के साथ निकली वॉकथॉन रैली को अपने कैमरे में कैद किया. शहर में स्कूली बच्चों के बीच शहीद जवानों के प्रति सम्मान की भावना जगाने के लिए और विक्ट्री फ्लेम के इतिहास का वर्णन करने के लिए मंगलवार को विभिन्न स्कूलों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. 11 नवंबर को विक्ट्री फ्लेम शहर से रांची के लिए रवाना हो जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही