Ranchi News : रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया. पैंटालून मॉल के सामने चल रहे निर्माण कार्य के दौरान अचानक एक दीवार भरभराकर गिर गई. दीवार के मलबे में दबने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.
घटना की सूचना मिलते ही लालपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाकर मजदूर को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, मृत मजदूर पश्चिम बंगाल के झालदा का रहने वाला था. वहीं, निर्माण कार्य का ठेकेदार भी झालदा का रहने वाला बताया जा रहा है. हादसे के बाद से ठेकेदार मौके से फरार है.
पुलिस अब हादसे के कारणों की जांच करने के साथ-साथ निर्माण कार्य से जुड़े लोगों से भी जानकारी जुटा रही है. मृत मजदूर की पहचान और घटना से संबंधित अन्य जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

