Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

1 महीने के अंदर कर लिया जाएगा वक्फ बोर्ड का गठन- हफीजुल हसन

Ranchi : मंत्री हफीजुल हसन में सदन के अंदर आश्वासन दिया है कि 1 महीने के अंदर झारखंड राज्य वक्फ बोर्ड का गठन कर लिया जाएगा. माले विधायक विनोद सिंह के अल्पसूचित प्रश्न के जवाब में मंत्री हफीजुल अंसारी ने यह आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि राज्य में अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम का गठन कर लिया गया है, जिसके माध्यम से मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना आदि विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है. इसके अलावा राज्य एवं जिला स्तरीय 15 सूत्री समिति का गठन कर लिया गया है. एक महीने में भीतर वक्फ बोर्ड का भी गठन कर लिया जाएगा. विधायक बिनोद सिंह ने सरकार से जानना चाहा था कि राज्य में 15 सूत्री राज्य और जिला समिति, वक्फ बोर्ड, अल्पसंख्यक वित्त निगम का गठन नहीं होने से अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो रहा है. इसे भी पढ़ें - न्यूजीलैंड">https://lagatar.in/earthquake-tremors-in-new-zealand-magnitude-7-1-on-richter-scale-tsunami-warning/">न्यूजीलैंड

में भूकंप के तेज झटके, 7.1 रही तीव्रता , सुनामी को लेकर अलर्ट जारी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही