Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वार्ड 18 प्रत्याशी सोमवित मांझी पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, EC से शिकायत

नगर निगम चुनाव के बीच वार्ड संख्या 18 से पार्षद प्रत्याशी सोमवित मांझी पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगा है. केंद्रीय सरना समिति ने राज्य निर्वाचन आयोग से इसकी लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है.
Advertisement
Advertisement
  • सरकारी दीवारों पर पोस्टर लगाने का आरोप

Ranchi :   नगर निगम चुनाव के बीच वार्ड संख्या 18 से पार्षद प्रत्याशी सोमवित मांझी पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगा है. केंद्रीय सरना समिति ने राज्य निर्वाचन आयोग से इसकी लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है.

 

Uploaded Image


शिकायत में कहा गया है कि प्रत्याशी ने सरकारी पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, लाइन टैंक रोड स्थित पुलिस क्लब के आसपास की दीवारों पर चुनाव प्रचार के पोस्टर लगाए गए हैं, जो आचार संहिता का सीधा उल्लंघन है.

 

समिति ने कहा है कि कई स्थानों पर पोस्टर लगाए गए हैं और इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक व व्हाट्सएप्प पर भी प्रसारित किया गया है.

 

आयोग को सौंपे गए आवेदन में पोस्टर की तस्वीरें और कथित वीडियो साक्ष्य पेनड्राइव में संलग्न करने की बात कही है. आरोप लगाया है कि सरकारी संपत्ति पर बिना अनुमति प्रचार सामग्री लगाना नियमों के विरुद्ध है. इससे चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित होती है.

 

केंद्रीय सरना समिति ने राज्य निर्वाचन आयोग से मामले की जांच कर वार्ड-18 के प्रत्याशी सोमवित मांझी पर आचार संहिता के तहत विधिसम्मत कार्रवाई करने की मांग की है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही