Search

 
 
 

रांची : डोरंडा के रामपुरिया वस्त्रालय के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

 

Ranchi : डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित रामपुरिया वस्त्रालय के गोदाम में मंगलवार की सुबह आग लग गई. अचानक आग लगने की घटना से अफरा-तफरी मच गई. मामले की जानकारी आनन-फानन में अग्निशमन विभाग को दी गई. जिसके बाद अग्निशमन विभाग की पांच दमकल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

 शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आंशका

रामपुरिया वस्त्रालय के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जतायी जा रही है. गोदाम के अंदर केवल कपड़े रखे हुए थे. इसलिए आग काफी तेजी के साथ फैली. आग लगने के बाद आसपास के लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाए.जिसके बाद दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया.

 लाखों का हुआ नुकसान

रामपुरिया वस्त्रालय के गोदाम में अचानक आग लग गई. जिस समय गोदाम में आग लगा उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था , आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने गोदाम के मालिक को दी. जिसके बाद मालिक के द्वारा अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई.  हालांकि जब तक अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तब तक काफी नुकसान हो चुका था. आगलगी की इस घटना में लाखों के कपड़े जलकर राख हो गए है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही