- विद्यार्थियों के लिए फाइन आर्ट में करियर की असीम संभावनाएं : परमेश्वर प्रसाद
- पहले महिला विश्वकप क्रिकेट की कर चुके हैं फोटोग्राफी
- प्रख्यात चित्रकार बटुकेश्वर नाथ के रह चुके हैं परम शिष्य
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंप चुके हैं अपना अलबम
alt="" width="1200" height="1600" />
जीवन में बटोर चुके हैं कई उपलब्धियां
सन सत्तर के दशक में चित्रकार परमेश्वर प्रसाद पटना के एनामुल हक स्टेडियम में पहला महिला विश्वकप क्रिकेट की फोटोग्राफी भी की थी. बहुमुखी प्रतिभा के धनी परमेश्वर अंग्रेजी, हिन्दी और संस्कृत में ड्रामा भी किया है. साथ ही बतौर रचनाकार जनजाति आधारित पुस्तक भारतीय कला निधि सैद्धांतिक की रचना भी की. वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके जीवनवृत्त से संबंधित अलबम भी भेंट कर चुके हैं. वर्ष 1982 में चित्रकार परमेश्वर बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के हाथों सीएम सम्मान पा चुके हैं. उन्होंने उस वक्त रवींद्रनाथ ठाकुर की पेंटिंग बनाई थी. जनजातीय चित्रकारी के लिए सीसीपी सेंटर इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में विश्व के 14 मशहूर पेंटर में परमेश्वर प्रसाद को भी नवाजा गया था. इसके अलावा देश-विदेश में आयोजित आर्ट गैलरी में उनकी पेंटिंग को काफी सराहना मिल चुकी है. भगवान बुद्ध पर आधारित उनकी कई वॉश पेंटिंग ने खूब सुर्खियां बटोरीं.alt="" width="600" height="400" />
alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhands-first-national-female-bodybuilder-shared-her-heart/">झारखंड
की पहली नेशनल महिला बॉडी बिल्डर माधवी ने साझा की दिल की बात [wpse_comments_template]

Leave a Comment