Search

 
 
 

कोडरमा रेलवे स्टेशन पर अमृतधारा प्रकल्प के तहत लगा वाटर कूलर

 
Jhumritilaiya: मारवाड़ी युवा मंच झुमरीतिलैया इकाई की ओर से कोडरमा रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 4 पर वाटर कूलर लगाया गया. यह अमृतधारा प्रकल्प के तहत लगाया गया है. रांची निवासी भगवती प्रसाद काबरा, ज्योति काबरा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसकी शुरूआत की. उद्घाटन के मौके पर पंडित विजय उपाध्याय ने मंत्रोच्चारण और पूजा अर्चना की. मौके पर ज्योति काबरा ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच राष्ट्र सेवा में अपना अमूल्य योगदान दे रहा है. इसमें झुमरीतिलैया शाखा भी बेहतर राम रहा है. इसे भी पढ़ें :2024">https://lagatar.in/oppositions-card-will-be-clear-in-2024-lok-sabha-elections-laxmikant-vajpayee/">2024

के लोकसभा चुनाव में विपक्ष का पत्ता होगा साफ : लक्ष्मीकांत वाजपेयी

यात्रियों को 24 घंटा मिलेगा शीतल जल

राष्ट्रीय प्रकल्प अमृत धारा के तहत यह 5वां वाटर कूलर शुरू किया गया है, 24 घंटा इससे यात्रियों को शीतल जल मिलेगा. कोडरमा स्टेशन पर 150 लीटर की कूलर मशीन लगायी गई है. इस मौके सीटीआई अरविन्द कुमार सिंह, टीआई अरविन्द कुमार सुमन, आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी जवाहर लाल, स्टेशन मास्टर संतोष कुमार, कोडरमा प्रमुख प्रतिनिधि महेन्द्र यादव, ईएलसी सोनू कुमार, मारवाडी युवा के पूर्व अध्यक्ष रितेश दुग्गड, आशीष शर्मा, संजय शर्मा, मंच के संयोजक अरविन्द कुमार चौधरी, संजय अग्रवाल, संजय जैन छाबडा, शिवेश पचीसिया, शैलेश दारूका, अजय शर्मा, महावीर खेतान, चंद्रशेखर जोशी, अनुप जोशी, राकेश कपसिमे, सुमित पचीसिया, पारो पचीसिया, पायल पचीसिया, सुधा पचीसिया, विद्या पचीसिया, ममता पचीसिया, नेहा पचीसिया, कविता खटोर, प्रीति पचीसिया, तान्या पचीसिया, मीता खटोर आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :रिम्स">https://lagatar.in/saryu-raised-questions-on-the-appointment-of-rims-director-sought-answers-from-cm-and-banna/">रिम्स

निदेशक की नियुक्ति पर सरयू ने उठाये सवाल, सीएम और बन्ना से मांगा जवाब
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही