Search

खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार, बागबेड़ा के 250 घरों में घुसा पानी

Jamshedpur: यास तूफान की वजह से पूर्वी सिंहभूम में लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

मूसलाधार बारिश हो रही है. इस वजह से बागबेड़ा नदी का जलस्तर डेंजर लेबल के पार हो गया है. बागबेड़ा के निचले इलाके के 250 से ज्यादा घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है. जिला प्रशासन की ओर से राहत कार्य चलाया जा रहा है. बुधवार की रात कई लोगों को आश्रयगृहों में शिफ्ट कराया गया था. आज भी बचे लोगों को सुरक्षित स्थानों में भेजा जा रहा है. उधर स्वर्णरेखा नदी भी खतरे के निशान के करीब पहुंच चुकी है. 2 मीटर और पानी बढ़ने के बाद स्वर्णरेखा का पानी भी पूर्वी सिंहभूम के इलाकों में घुसेगा.

इसे भी पढ़ें -मोदी">https://lagatar.in/7-years-of-modi-682-days-out-of-pmo-470-days-in-country-212-days-abroad-202-days-elections/70231/">मोदी

के 7 साल (2555 दिन), 682 दिन PMO से बाहर, 470 दिन देश में, 212 दिन विदेश में और 202 दिन चुनाव में

खरकई का जलस्तर पहुंचा 423 फीट

गुरुवार सुबह से ही नदी का जलस्तर बढ़ना शुरु हुआ. खरकई नदी का सामान्य जलस्तर 423 फीट है, जो आज सुबह 8 बजे तक बढ़कर 431 फीट हो गया. लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

हो रही बारिश से तेजी से आसपास के इलाकों में बाढ़ का पानी घुस रहा है.

119.20 मीटर पहुंचा स्वर्णरेखा का जलस्तर

इसके अलावा स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर भी बहुत तेजी से बढ़ रहा है. स्वर्णरेखा नदी का डेंजर लेबल 121.5 मीटर है. जबकि गुरुवार सुबह तक जलस्तर 119.20 मीटर तक पहुंच चुका था. यानी जलस्तर खतरे के निशान से सिर्फ दो मीटर नीचे है.

जिला प्रशासन कर रहा सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील

खरकई और स्वर्णरेखा के उफान पर आते ही जिला प्रशासन की टीम एक्टिव हो गई है. उपायुक्त ने तटीय इलाके व डूब वाले क्षेत्र के लोगों को आश्रयग गृह में शरण लेने की अपील की है. वहीं खतरे वाले क्षेत्रों में जिला प्रशासन की टीम घूम-घूमकर माइक से लोगों को खतरे की चेतावनी दे रही है.

[wpse_comments_template]

 

इसे भी पढ़ें - एंटीगुआ">https://lagatar.in/mehul-choksi-fleeing-antigua-to-cuba-caught-in-dominica/70233/">एंटीगुआ

से क्यूबा भाग रहा मेहुल चोकसी डोमिनिका में पकड़ा गया, भारत लाया जा सकता है!

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//