Search

 
 
 

जल संसाधन विभाग को पांच महीने में नहीं मिली बर्खास्त इंजीनियर पर दर्ज FIR की ताजा सूचना

Ranchi News : जल संसाधन विभाग के तत्कालीन जूनियर इंजीनियर राजेंद्र प्रसाद की सेवा ग्रामीण विकास विभाग को सौंपी गयी थी. ग्रामीण विकास से राजेंद्र प्रसाद को NREP विशेष प्रमंडल में प्रतिनियुक्त किया. चाईबासा में अपने पदस्थापन के दौरान इस इंजीनियर द्वारा योजनाओं में की गयी गड़बड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. बाद में सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में इस इंजीनियर को बर्खास्त कर दिया.
 
फाइल फोटो

Ranchi News : राज्य के जल संसाधन विभाग को भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त इंजीनियर के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में जांच की ताजा स्थिति की जानकारी नहीं मिली है. जल संसाधन विभाग इसके लिए पिछले पांच महीन से ग्रामीण विकास से संबंधित विभागों से पत्राचार कर रहा है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

उल्लेखनीय है कि जल संसाधन विभाग के तत्कालीन जूनियर इंजीनियर राजेंद्र प्रसाद की सेवा ग्रामीण विकास विभाग को सौंपी गयी थी. ग्रामीण विकास से राजेंद्र प्रसाद को NREP विशेष प्रमंडल में प्रतिनियुक्त किया. चाईबासा में अपने पदस्थापन के दौरान इस इंजीनियर द्वारा योजनाओं में की गयी गड़बड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. बाद में सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में इस इंजीनियर को बर्खास्त कर दिया.

 

अब जल संसाधन विभाग को इस इंजीनियर के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में हुई जांच की ताजा स्थिति की जानकारी की जरूरत है. जांच की ताजा स्थिति की जानकारी के लिए जल संसाधन विभाग ने मई 2026 को ग्रामीण कार्य विभाग (REO) को पत्र लिखकर इस इंजीनियर के खिलाफ चाईबासा में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में जांच की ताजा स्थिति की जानकारी मांगी. एक महीने बाद REO ने जल संसाधन विभाग को पत्र लिख कर यह कहा कि REO में इस इंजीनियर के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी से संबंधित कोई जानकारी नहीं है. साथ ही यह भी कहा कि वह NREP विशेष प्रमंडल में पदस्थापित था. इसलिए इस इंजीनियर के खिलाफ ग्रामीण विकास विभाग से जानकारी मांगी जा सकती है.

 

REO द्वारा राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ किसी तरह की सूचना नहीं होने की जानकारी दिये जाने के करीब तीसरे महीने के अंत में जल संसाधन विभाग ने ग्रामीण विकास विभाग को पत्र लिखा. इसमें यह कहा गया कि REO ने यह जानकारी दी है कि इस इंजीनियर के खिलाफ ग्रामीण विकास विभाग के पास सूचना है. क्योंकि वह NREP विशेष प्रमंडल में पदस्थापित था. इसलिए ग्रामीण विकास विभाग इस इंजीनियर के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में जांच की ताजा स्थिति की जानकारी दे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही