Search

 
 
 

रिम्स में जल जमाव, गंदगी व अव्यवस्था, बाबूलाल ने सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रिम्स की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स की बदहाल स्थिति मरीजों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है. वार्डों में पानी भरा है और अस्पताल परिसर में चारों ओर गंदगी फैली हुई है.
 

Ranchi : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रिम्स की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स की बदहाल स्थिति मरीजों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है. वार्डों में पानी भरा है और अस्पताल परिसर में चारों ओर गंदगी फैली हुई है.

 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जो सरकार मौजूदा रिम्स की व्यवस्था नहीं संभाल पा रही है, वही आदिवासियों की जमीन लेकर रिम्स-2 बनाने की बात कर रही है. आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री और विभाग के अधिकारी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के बजाय ठेकेदारों, निजी जांच लैब और आउटसोर्सिंग कंपनियों से कमीशन लेने में व्यस्त हैं.

 

नेता प्रतिपक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि इसी दबाव में रिम्स के दलित निदेशक को प्रताड़ित कर इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया. उन्होंने कहा कि अस्पताल की व्यवस्था सुधारने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. अंत में उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही