Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रॉयलोक के फ्लैगशिप ब्रांड का अनावरण करने पर हमें गर्व है : विजय सुब्रमण्यम

Ranchi: फर्नीचर के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है. अब भारत के लोकप्रिय फर्नीचर ब्रांड की कंपनी रॉयलोक का स्टोर रांची में खुल गया है. शनिवार को रांची में कंपनी के पहले स्टोर का उद्घाटन हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर मौजूद थे. उन्होंने कहा कि यह स्टोर काफी बड़ा है. यहां हर प्रकार का फर्नीचर है. यह काफी स्टाइलिश और आरामदायक है. स्टोर में लिविंग, डायनिंग, बेड ऑफिस और आउटडोर फर्नीचर का बेहतर कलेक्शन है. उन्होंने कहा कि स्टोर काभी भव्य है. यह देखने लायक है. सबसे बड़ी बात यह है कि यहां बेहतर कलेक्शन के साथ किफायती दाम पर फर्नीचर उपलब्ध है. इस अवसर पर रॉयलोक के चेयरमैन विजय सुब्रमण्यम ने कहा कि हमें अपने रॉयलोक के फ्लैगशिप ब्रांड का अनावरण करने पर गर्व है. हमें लोगों को ब्रांड की खूबियों, फर्नीचर की अंतरराष्ट्रीय रेंज और घरेलू सामान की बेहतर क्वालिटी से अवगत कराना है. हम आनेवाले दिनों में इस तरह के और स्टोर खोलने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि रॉयलोक में दुनियाभर से आयातित घर, ऑफिस और आउटडोर फर्नीचर का अंतरराष्ट्रीय कलेक्शन देखा जा सकता है. कहा कि स्टोर में 200 से अधिक सोफा सेट, 100 से अधिक डाइनिंग सेट, 100 से अधिक बेडरूम सेट, ऑफिस और आउटडोर फर्नीचर की विशाल रेंज है. रॉयलोक फ्रेचाइजी के प्रमुख किरण छाबरिया ने कहा कि अनुभवात्मक खरीदारी हमारा उद्देश्य है. हमारे स्टोर को एक ब्रांड अनुभव देने के लिए सावधानीपूर्वक डिजाइन किया गया है. हम अपने ब्रांड अनुभव को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. कहा कि कंपनी ग्राहकों को हमेशा किफायती कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय फर्नीचर की बेहतरीन रेंज देने के लिए प्रतिबद्ध है. कहा कि कंपनी अब विभिन्न प्रकार के फर्नीचर की दस हजार से अधिक स्टाइल का आयात करती है. रॉयलोक के पास 124 से अधिक रिटेल आउटलेट और स्टॉक प्वाइंट हैं और 20 गोदाम की सुविधाएं हैं. ऐसी सुविधा कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा और असम में है. इसे भी पढ़ें-  गुजरात">https://lagatar.in/amit-shah-breaks-silence-on-scs-clean-chit-to-pm-modi-in-gujarat-riots-says-pm-modi-has-been-consuming-poison-for-last-18-years/">गुजरात

दंगों में पीएम मोदी को SC की क्लीन चिट पर अमित शाह ने तोड़ी चुप्पी, कहा-PM मोदी पिछले 18 साल से विषपान करते रहे
बता दें कि रॉयलोक फर्नीचर भारत का प्रमुख ब्रांड है. इसके बैंगलोर, हैदराबाद, चेन्नई, दिल्ली, गुरुग्राम, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, गुवाहाटी, रायपुर और भारत के अन्य शहरों में 124 से अधिक स्टोर हैं. यह रिटेल, ऑनलाइन, होलसेल और फ्रेंचाइजी जैसे विभिन्न तरीकों से संचालित होता है. कंपनी का प्रयास किफायती कीमतों पर उत्पाद उपलब्ध कराकर ग्राहकों के लाइफस्टाइल को बेहतर बनाना है. यही इसे दूसरी कंपनियों से अलग करती है और ग्राहकों के बीच एक पहचान बनाती है. इसे भी पढ़ें- मोमेंटम">https://lagatar.in/momentum-jharkhand-investigation-is-now-the-responsibility-of-cid-as-industries-minister-cm-has-given-permission/">मोमेंटम

झारखंड की जांच अब सीआइडी के जिम्मे, उद्योग मंत्री के तौर पर सीएम ने दी अनुमति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही