Search

सिमडेगा: हमें एकजुट होकर अपने समाज को बचाना है - कोनगाड़ी

Simdega: बोलबा प्रखंड के पर्यटक स्थल दानगद्दी में कांग्रेस पार्टी की लोकसभा चुनाव की समीक्षा के लिए विशेष बैठक हुई. बैठक में बोलबा प्रखंड के सभी बूथ से 20 कार्यकर्ताओं की बूथ कमेटी और उस संबंधित बूथ के ग्रामीणों ने भाग लिया. बैठक में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और उपस्थित कार्यकर्ताओं और जनसमूह ने केंद्र सरकार द्वारा आदिवासी समाज के विरुद्ध प्रायोजित कई प्रकार के षड्यंत्रों पर बिशेष चर्चा की. बैठक में कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी मुख्य अतिथि सह मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए. कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाडी ने डी लिस्टिंग के नाम पर भाजपा द्वारा किये जा साजिश का पर्दाफाश किया. विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने बैठक में उपस्थित लोगों को कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार आदिवासी जनजाति, अनुसूचित जाति, समुदाय के लोगों को आपस में जाति और धर्म के नाम पर लड़ाकर उनके जल, जंगल, जमीन पर कब्जा करने का षड्यंत्र कर रही है. विधायक ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अभी हम सभी आदिवासी समाज के लोग बहुत ही विकट परिस्थिति से गुजर रहे हैं. हमें बंटना नहीं है. एकजुट होकर अपने समाज और अपने अस्तित्व को बचाना है. मौके पर अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष सह बिधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा,प्रखंड अध्यक्ष प्रेम दास, बिधायक प्रतिनिधि सह 20 सुत्री अध्यक्ष संजय कुजूर, टी टाँगर प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक ज़मीर अहमद, राजबसा अध्यक्ष सुकवन जोजो, सचिन हेरेंज, मुखिया शशिकला तिर्की,ज्वलंत बेक, अमित टोप्पो, अमृत मिंज, अंटोनी केरकेट्टा, जॉर्ज मिंज, शोभा तिर्की,ममता केरकेट्टा, रश्मि डुंगडुंग, बिमला जायसवाल,रोशन बरला, सुनील टोप्पो सहित सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता एवम पदाधिकारी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें - नीट">https://lagatar.in/neet-paper-leak-cbi-reaches-hazaribaghs-oasis-school-interrogation-of-the-principal-continues/">नीट

पेपर लीक : हजारीबाग के ओएसिस स्कूल पहुंची सीबीआई, प्रिंसिपल से पूछताछ जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//