Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मौसम अलर्ट : 14 सितंबर तक बारिश व वज्रपात की संभावना

Ranchi : झारखंड में 14 तक बारिश और वज्रपात की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. मौसम केंद्र ने राज्य के विभिन्न जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है. 

Uploaded Image

पिछले 24 घंटों में झारखंड में मॉनसून सामान्य रहा

•    सबसे अधिक वर्षा: 58.4 मिलीमीटर पूर्वी सिंहभूम के धालभूमगढ़ में
•    सबसे अधिक उच्चतम तापमान: 36.7 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में
•    सबसे कम न्यूनतम तापमान: 20.6 डिग्री सेल्सियस लातेहार में

 

सबसे अधिक वर्षा वाले जिले

•    पूर्वी सिंहभूम: 1732.5 मिलीमीटर (सामान्य वर्षा 960.9 मिलीमीटर)
•    सरायकेला-खरसावां: 1357.0 मिलीमीटर (सामान्य वर्षा 890.3 मिलीमीटर)
•    रांची: 1560.9 मिलीमीटर (सामान्य वर्षा 910.1 मिलीमीटर)

 

शेष जिलों में वर्षा की स्थिति

•    लातेहार: 1287.6 मिलीमीटर (सामान्य वर्षा 905.5 मिलीमीटर)
•    धनबाद: 1235.5 मिलीमीटर (सामान्य वर्षा 922.1 मिलीमीटर)
•    खूंटी: 1224.0 मिलीमीटर (सामान्य वर्षा 984.2 मिलीमीटर)
•    पश्चिमी सिंहभूम: 1169.2 मिलीमीटर (सामान्य वर्षा 894.8 मिलीमीटर)
•    सिमडेगा: 1166.3 मिलीमीटर (सामान्य वर्षा 1157.1 मिलीमीटर)
•    जामताड़ा: 1144.1 मिलीमीटर (सामान्य वर्षा 908.0 मिलीमीटर)
•    बोकारो-थर्मल: 1123.5 मिलीमीटर (सामान्य वर्षा 799.3 मिलीमीटर)
•    रामगढ़: 1108.6 मिलीमीटर (सामान्य वर्षा 903.7 मिलीमीटर)
•    साहिबगंज: 1058.8 मिलीमीटर (सामान्य वर्षा 985.9 मिलीमीटर)
•    दुमका: 1045.1 मिलीमीटर (सामान्य वर्षा 879.9 मिलीमीटर)
•    डालटनगंज: 1052.4 मिलीमीटर (सामान्य वर्षा 746.5 मिलीमीटर)

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही