Search

 
 
 

weather Alert : अगले 2-3 घंटे में रांची सहित कई जिलों में वज्रपात के साथ होगी बारिश

 
Ranchi : मौसम विभाग ने झारखंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. गुमला, खूंटी, रांची जिला के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है. साथ में जिले के कुछ स्थानों पर 40-50 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलने की चेतावनी है. इसे भी पढ़ें - वोट">https://lagatar.in/elderly-man-who-came-to-vote-dies-of-heart-attack-young-mans-health-deteriorates/">वोट

डालने पहुंचे बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत, युवक की बिगड़ी तबीयत

कई जिलों में हीट वेब चलने की संभावना

इससे पहले मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर रविवार को येलो अलर्ट जारी किया. 20 मई को गढ़वा, पलामू, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं-कहीं हीट वेब की स्थिति देखी जा सकती है. 21 मई को गढ़वा, पलामू, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में कहीं-कहीं हीट वेब की स्थिति देखी जा सकती है. इसे भी पढ़ें - कमर्शियल">https://lagatar.in/dc-cannot-order-confiscation-of-commercial-vehicles-jharkhand-hc/">कमर्शियल

वाहन जब्त करने का आदेश नहीं दे सकते डीसी : झारखंड HC
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही