Search

मौसम : गर्मी से मिल सकती है राहत, छाए रहेंगे बादल, तेज हवाएं चलने के आसार

Ranchi : राज्य में गुरुवार को मौसम खुशगवार रहेगा. गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आसमान में बादल छाएंगे और 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. इससे राजधानी समेत राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ वज्रपात की घटनाएं भी हो सकती है. देवघर कोडरमा पलामू का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक हो सकता है. कोडरमा और पलामू का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहेगा, जो अन्य जिलों के न्यूनतम तापमान से अधिक होगा, लेकिन अन्य शहरों के तापमान में दो से 3 डिग्री तक की कमी आ सकती है. रांची का अधिकतम तापमान 36 डिग्री होने की संभावना व्यक्त की गई है.

विभिन्न शहरों में गुरुवार को संभावित तापमान

  • शहर अधिकतम न्यूनतम (डिग्री से. में)
  • रांची 36.0 23.0
  • बोकारो 38.0 22.0
  • पलामू 40.0 24.0
  • दुमका 38.0 24.0
  • जमशेदपुर 38.0 23.0
  • देवघर 40.0 22.0
  • गिरिडीह 39.0 23.0
  • धनबाद 39.0 23.0
  • हजारीबाग 38.0 23.0
  • रामगढ़ 37.0 22.0
  • कोडरमा 40.0 24.0

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//