Search

 
 
 

राजधानी में शाम को फिर बदला मौसम, तेज हवा के साथ जमकर हुई बारिश

 
  • मानसून आने तक भीषण गर्मी से मिलेगी राहत
  • गर्मी बढ़ते ही सक्रिय होगा प्री मानसून

Ranchi : राजधानी और आसपास के क्षेत्रों समेत राज्य में बारिश का सिलसिला थमा नहीं है. राजधानी में शनिवार की शाम मौसम ने फिर करवट ली और बारिश हुई. यहां दिन में आंशिक बादल छाए रहे. लेकिन दोपहर बाद तेजी से मौसम बदला और देखते ही देखते आसमान में काले बादल छा गए. तेज हवाओं और बिजली कड़कने के साथ जमकर बारिश भी हुई. इससे राजधानीवासियों को दिन में धूप खिलने के बाद बढ़ी गर्मी से राहत मिली. राजधानी में करीब 13.6 मिमी बारिश हुई.
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मानसून आने तक अब भीषण गर्मी पड़ने की संभावना कम है. आने वाले दो सप्ताह के दौरान राजधानी समेत अन्य भागों का तापमान सामान्य के आसपास ही रहने की संभावना है. मौसम विज्ञानियों के मुताबिक हाल में आए यास तूफान के कारण यह बदलाव आया है. यास के गुजरने के दौरान पूरे राज्य में भारी बारिश से वातावरण पूरी तरह से नम है. ऐसी स्थिति में तापमान बढ़ते ही सक्रिय होगा प्री मानसून सक्रिय होगा और बारिश होगी.

इसे भी पढ़ें - मरीज">https://lagatar.in/uproar-in-paras-hospital-after-death-of-patient-blame-of-taking-12-lakhs-rs-for-treatment/77348/">मरीज

की मौत के बाद पारस अस्पताल में हंगामा, इलाज के लिए 12 लाख लेने का आरोप

24 घंटे में राज्य के कई इलाकों में बारिश हुई

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान भी कई जगहों पर बारिश हुई है. कोडरमा, जमशेदपुर, धनबाद, हजारीबाग, साहिबगंज, गिरिडीह, गढ़वा, जामतारा आदि जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. लगातार मौसम परिवर्तन और बारिश होने से तापमान में कमी आएगी. आने वाले चार दिनों के दौरान पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान 22 से 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री तक रहने की संभावना है.
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी समेत पूरे झारखंड में मौसम बदलाव का सिलसिला जारी रहेगा. इस दौरान तापमान बढ़ते ही आसमान में बादल छाएंगे. इससे गरज के साथ बारिश होने की संभावना बनी रहेगी. एक और दो जून को तेज हवा चलने का अनुमान है. इस दौरान 30 से 40 किमी रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश हो सकती है.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही