Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मौसम : फिर बढ़ सकती है गर्मी, धूल भरी आंधी चलने के आसार

Advertisement
Advertisement

Ranchi : राजधानी समेत पूरे राज्य में शुक्रवार को गर्मी फिर बढ़ सकती है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिन के पहले पहर में चिलचिलाती धूप सताएगी. लेकिन बाद में हल्के बादल छा सकते हैं. राज्य के उत्तरी और मध्य हिस्से में 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है.

जमशेदपुर और धनबाद सबसे गर्म शहर होगा. यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान सबसे अधिक होगा. यहां अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रहने का अनुमान है. संताल के जिलों के साथ-साथ कोडरमा और पलामू का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा. जमशेदपुर, कोडरमा, पलामू में उमसभरी गर्मी रहेगी.

विभिन्न शहरों में शुक्रवार को संभावित तापमान

  • शहर अधिकतम न्यूनतम (डिग्री से.)
  • रांची 37.0 24.0
  • बोकारो 40.0 23.0
  • पलामू 40.0 25.0
  • दुमका 40.0 25.0
  • जमशेदपुर 41.0 26.0
  • देवघर 40.0 25.0
  • गिरिडीह 40.0 24.0
  • धनबाद 41.0 24.0
  • हजारीबाग 40.0 23.0
  • रामगढ़ 37.0 24.0
  • कोडरमा 40.0 26.0

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही