Search

सोमवार से झारखंड में बदल सकता है मौसम, होगी बारिश !

Ranchi: झारखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है. ज्यादातर जिलों में 40 के आसपास तापमान है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले पांच दिनों तक गर्मी से राहत मिल सकती है. इन पांच दिनों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इससे तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है. वहीं रविवार को सबसे गर्म डालटनगंज रहा. यहां का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम तापमान चाईबासा का रहा. यहां का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. बिहार">https://lagatar.in/category/bihar/">बिहार

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

जानें अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

22 मई: झारखंड के दक्षिणी भागों (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला) में कहीं-कहीं गर्जन / वज्रपात के साथ तेज सतही हवा (अधिकतम गतिः 30-40 किमी प्रतिघंटा) चलने की संभावना है. 23 मई: राज्य में कहीं-कहीं गर्जन / वज्रपात के साथ तेज सतही हवा (अधिकतम गति : 30-40 किमी प्रतिघंटा) चलने की संभावना है. 24 मई: राज्य के उत्तर-पश्चिमी (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार) और दक्षिण-पूर्वी (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला) में कहीं-कहीं उष्ण लहर / लू की स्थिति देखी जा सकती है. 25 मई: राज्य में कहीं-कहीं गर्जन/वज्रपात के साथ तेज सतही हवा (अधिकतम गति: 30-40 किमी प्रतिघंटा) चलने की संभावना है. 26 मई: राज्य में कहीं-कहीं गर्जन/वज्रपात के साथ तेज सतही हवा (अधिकतम गति : 40-50 किमी प्रतिघंटा) चलने की संभावना है. इसे पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbads-plus-2-schools-are-not-ready-for-intermediate-studies-25-thousand-students-in-limbo/">धनबाद

के प्लस 2 स्कूल इंटर की पढ़ाई को तैयार नहीं, 25 हजार विद्यार्थी अधर में

रांची में अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

22 मई: दोपहर या शाम के समय आंशिक बादल के साथ गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं, अधिकतम तापमान 40°c, न्यूनतम तापमान 25°c 23 मई: आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, मेघ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है, अधिकतम तापमान 40°c, न्यूनतम तापमान 25°c 24 मई: आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, मेघ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है, अधिकतम तापमान 40°c, न्यूनतम तापमान 24°c 25 मई: आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, मेघ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है, अधिकतम तापमान 39°c, न्यूनतम तापमान 24°c 26 मई: आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, मेघ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है, अधिकतम तापमान 39°c, न्यूनतम तापमान 24°c रहने की संभावना है. इसे भी पढ़ें-  बिहारः">https://lagatar.in/bihar-bmp-jawan-shot-dead-in-gaya/">बिहारः

गया में बीएमपी जवान की गोली मारकर हत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp