Search

 
 
 

Weather News:  दक्षिण बिहार गर्मी से बेहाल, उत्तर-पूर्व में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट

बिहार के दक्षिणी हिस्सों में जहां लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं. वहीं उत्तर और पूर्वी बिहार के कई इलाकों में तेज आंधी-बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने बिहार के 26 जिलों में आंधी, बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया है.
 

Lagatar Desk:  बिहार के दक्षिणी हिस्सों में जहां लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं. वहीं उत्तर और पूर्वी बिहार के कई इलाकों में तेज आंधी-बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने बिहार के 26 जिलों में आंधी, बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया है. 

 


आईएमडी ने सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा और खगड़िया में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.  इसके अलावा पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बेगूसराय, मुंगेर, भागलपुर, बांका, जमुई और पटना में यलो अलर्ट जारी किया गया है.

 

 

 मौसम विभाग की मानें तो इन जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है और बारिश के साथ वज्रपात हो सकता है. वहीं दूसरी ओर दक्षिण बिहार इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है. तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. रोहतास में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक तापमान माना जा रहा है.

 

गया, औरंगाबाद, पटना, नवादा और आसपास के कई जिलों में दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है. लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं. मौसम विभाग ने हीटवेव जैसी स्थिति को देखते हुए बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. 



 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही