Search

 
 
 

Weather News : झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 13-14 को बारिश-आंधी व वज्रपात का अलर्ट

मई की भीषण गर्मी के बीच झारखंड का मौसम इन दिनों करवट ले चुका है. राज्य के कई जिलों में बादल छाने, तेज हवा चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है.
 

Ranchi : मई की भीषण गर्मी के बीच झारखंड का मौसम इन दिनों करवट ले चुका है. राज्य के कई जिलों में बादल छाने, तेज हवा चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है. 

 

मौसम विभाग ने 13 और 14 मई को राज्य के दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में तेज हवा, मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना जताई है. कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

 

मौसम केंद्र रांची के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश से मणिपुर तक फैला ट्रफ झारखंड के मौसम को प्रभावित कर रहा है. इसकी वजह से वातावरण में नमी बढ़ी है और बारिश की गतिविधियां तेज हुई हैं. रांची, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, खूंटी, देवघर, दुमका, पाकुड़ और साहिबगंज समेत कई जिलों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

 

15 से 17 मई के बीच मौसम और सक्रिय रहने का अनुमान है. इस दौरान कुछ क्षेत्रों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक तेज हवा चल सकती है. राजधानी रांची समेत कई जिलों में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है. हालांकि डाल्टनगंज में अब भी गर्मी का असर कायम है, जहां पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया.

 

तेज आंधी और वज्रपात से जनजीवन भी प्रभावित हुआ है. रांची में कई जगह पेड़ गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हुए, जबकि चतरा में वज्रपात से तीन महिलाओं की मौत हो चुकी है. रामगढ़ में भी खराब मौसम के कारण दो दर्जन से अधिक मवेशियों की जान चली गई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही