Search

 
 
 

रामनवमी में मौसम बनेगा चुनौती, झारखंड में 27 को बारिश व वज्रपात का अलर्ट

झारखंड के कई जिलों में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवा चलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में एक ट्रफ लाइन गंगीय पश्चिम बंगाल से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक बनी हुई है, जिसका असर झारखंड के मौसम पर पड़ रहा है.
 

Ranchi: झारखंड के कई जिलों में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवा चलने की संभावना है.

 

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में एक ट्रफ लाइन गंगीय पश्चिम बंगाल से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक बनी हुई है, जिसका असर झारखंड के मौसम पर पड़ रहा है. पिछले 24 घंटे में राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई. रांची में सबसे अधिक 1.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.

 

तापमान की बात करें तो सरायकेला में अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा. वहीं गुमला में न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सबसे कम रहा.

 

मौसम विभाग ने बताया कि 27 मार्च से 29 मार्च के बीच राज्य के कई जिलों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. खासकर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, दुमका, देवघर, जामताड़ा और गिरिडीह जैसे जिलों में इसका असर ज्यादा देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर वज्रपात के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचने को कहा गया है.

 


25 और 26 मार्च को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 27 मार्च से मौसम बदलने लगेगा. 30 और 31 मार्च को भी राज्य के पूर्वी और मध्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी.

 

रांची और आसपास के इलाकों में अगले पांच दिनों तक आंशिक बादल छाए रहेंगे. कुछ दिनों में बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 19 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है.

 

 प्रमुख जिलों का तापमान इस प्रकार रहा:

जिला    अधिकतम तापमान
सरायकेला  35.9°C
चाईबासा  35.0°C
बोकारो  35.2°C
जमशेदपुर  34.8°C
डाल्टनगंज  34.6°C

 

जिला              न्यूनतम तापमान
गुमला  14.9°C
रांची  18.4°C
खूंटी  18.2°C
लोहरदगा  19.3°C
पाकुड़  20.3°C

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही