Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज, 19 जिलों में बारिश और ठनका का अलर्ट

बिहार में मॉनसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. मौसम विभाग ने राज्य के 19 जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं कटिहार और किशनगंज में तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है.   सके अलावा अररिया, भागलपुर, बांका, मधेपुरा, पूर्णिया और सुपौल में ठनका गिरने का खतरा भी बताया है.
Advertisement
Advertisement
बिहार की खबरें

Lagatar Desk :  बिहार में मॉनसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. मौसम विभाग ने राज्य के 19 जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं कटिहार और किशनगंज में तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है.   सके अलावा अररिया, भागलपुर, बांका, मधेपुरा, पूर्णिया और सुपौल में ठनका गिरने का खतरा भी बताया है.

 

मौसम विभाग के अनुसार, मुजफ्फरपुर से मॉनसून ट्रफ गुजर रही है, जिसका असर उत्तर और पूर्वी बिहार में देखने को मिलेगा. मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर समेत आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है.

 

वहीं उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार के कुछ हिस्सों में भी कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास नहीं जाने और घर या सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी है. 

 

 

सीवान के मैरवा में सबसे ज्यादा बारिश

बीते 24 घंटे के दौरान राज्य के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई. सीवान के मैरवा में सबसे ज्यादा 75.6 मिमी बारिश हुई. इसके बाद अररिया के कुर्साकांटा में 62.6 मिमी, सीवान के दरौली में 61 मिमी, अररिया के सिकटी में 60 मिमी और गोपालगंज के भोरे में 52.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. 

 

किशनगंज के पोठिया में 44.8 मिमी, पश्चिम चंपारण के त्रिवेणी में 43 मिमी, सुपौल के बीरपुर में 36 मिमी, मधुबनी के बाबूबरही और शिवहर में 32.6-32.6 मिमी और गोपालगंज में 26.2 मिमी बारिश दर्ज की गई. 

पटना में भी बदला मौसम

राजधानी पटना की बात करें तो यहां रविवार को दिनभर गर्मी और उमस रही. लेकिन शाम के समय कंकड़बाग सहित कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पूर्व बिहार के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के असर से पटना और आसपास के इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है.

 

अच्छी बारिश के इंतजार में किसान

राज्य के लगभग सभी जिलों में मॉनसून पहुंच चुका है. लेकिन अब तक सामान्य से कम बारिश होने के कारण खेती का काम प्रभावित हुआ है. धान की रोपाई धीमी चल रही है और कई खेतों में पानी की कमी है. नदियों और तालाबों का जलस्तर भी उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ा है. ऐसे में किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही