Search

 
 
 

मौसम अपडेट : चतरा में सबसे अधिक बारिश, रांची में 29 तक हर दिन वर्षा

 
Ranchi : राजधानी में शुक्रवार को सुबह से हल्की धूप खिली रही. मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. एक-दो स्थान में भारी वर्षा दर्ज की गयी है. सबसे अधिक वर्षा 76.0 मिमी चतरा में दर्ज की गई. सबसे अधिक तापमान 34.7°C देवघर और सबसे कम तापमान 22.8°C गुमला में दर्ज किया गया है. आईएमडी के अनुसार मानसून का महीना 01 जून से 30 सितंबर तक का होता है. अभी भी मानसून में लगभग एक महीने शेष है. राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

लातेहार, पलामू में वज्रपात के साथ वर्षा का अनुमान

राजधानी रांची समेत लातेहार, लोहरदगा, पलामू जिले के कुछ भागों में अगले 24 घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने जानकारी दी कि दक्षिण झारखंड और आस-पड़ोस पर चक्रवाती परिसंचरण अब दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और आस-पड़ोस पर स्थित है. यह औसत समुद्र तल से 3.1 किमी तक फैला हुआ है. आने वाले हफ्ते में राज्य में अच्छी बारिश होने की संभावना है.

रांची का मौसम पूर्वानुमान

26 अगस्त : बादल छाये रहेंगे. एक या दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी, अधिकतम तापमान 29 (°C) न्यूनतम तापमान 22 (°C).
27 अगस्त : बादल छाये रहेंगे. एक या दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. अधिकतम तापमान 29 (°C) न्यूनतम तापमान 22 (°C).
28 अगस्त : बादल छाये रहेंगे, दो या अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. अधिकतम तापमान 28 (°C) न्यूनतम तापमान 22 (°C).
29 अगस्त : बादल छाये रहेंगे. गर्जन अथवा वर्षा हो सकती है. अधिकतम तापमान 30 (°C) न्यूनतम तापमान 23 (°C).
इसे भी पढ़ें - बढ़">https://lagatar.in/bjp-mla-dhullu-mahtos-troubles-may-increase-hc-seeks-reply-from-income-tax-department-in-property-matter/">बढ़

सकती हैं BJP विधायक ढुल्लू महतो की मुश्किलें, HC ने संपत्ति के मामले में आयकर विभाग से मांगा जवाब
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही