Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मौसम अपडेट: अगले 3 से 4 दिनों तक राज्य में हो सकती है बारिश

Advertisement
Advertisement
Ranchi: रांची के मौसम का मिजाज धूप-छांव वाला दिख रहा है. वहीं राज्य के दूसरे क्षेत्रों की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार अभी राज्य के कई हिस्सों में तापमान की गिरावट दर्ज की जाएगी. आईएमडी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. वहीं कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा भी दर्ज की गयी हैं. सबसे अधिक वर्षा 123.6 mm बोलबा (सिमडेगा) में दर्ज की गई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 35.0°C देवघर (KVK) में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.7°C राँची (MC) में दर्ज की गई. इसे भी पढ़ें–बिहार">https://lagatar.in/bihar-cbi-arrests-assistant-branch-manager-in-srijan-scam/">बिहार

: सृजन घोटाले में सीबीआई ने सहायक शाखा प्रबंधक को किया गिरफ्तार

उत्तरी भागों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार गुरूवार रात से शुक्रवार रात तक राज्य के उत्तरी भाग (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार तथा लोहरदगा) में मध्यम दर्जे की वर्षा तथा वज्रपात होने की संभावना जताई गई है. इस मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. लोगो से आग्रह किया है कि वो सुरक्षित स्थान पर रहें. बिजली के खंभों से दूर रहें.

3 से 4 दिन बारिश हो सकती है-अभिषेक आनंद

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि औसत समुद्र स्तर पर मानसून की ट्रफ अब जैसलमेर, नारनौल, शाहजहांपुर, वाराणसी, गया, बांकुरा, दीघा और वहां से पूर्व-दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल की उत्तरी खाड़ी से गुजर रही है. बंगाल की खाड़ी और पड़ोस के उत्तर-पश्चिम में चक्रवाती परिसंचरण अब दक्षिण झारखंड और पड़ोस में स्थित है. समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, जिससे राज्य में अगले तीन से चार दिनों में अच्छी बारिश होगी. इसे भी पढ़ेंसाहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-congress-leaders-cursed-modi-government-for-inflation-in-dearness-chaupal/">साहिबगंज

: महंगाई चौपाल में कांग्रेस नेताओं ने महंगाई के लिए मोदी सरकार को कोसा

राजधानी का मौसम पूर्वानुमान

26 अगस्त: सामान्यतः बादल छाये रहेंगे, एक या दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी, अधिकतम तापमान 29 (°C) न्यूनतम तापमान 22 (°C). 27 अगस्त: सामान्यतः बादल छाये रहेंगे, एक या दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी, अधिकतम तापमान 29 (°C) न्यूनतम तापमान 22 (°C). 28 अगस्त: सामान्यतः बादल छाये रहेंगे,  दो या अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी, अधिकतम तापमान 28 (°C) न्यूनतम तापमान 22 (°C). [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही