Search

 
 
 

मौसम अपडेट: अगले चार दिनों तक रांची में धूप-छांव का खेल

 
Ranchi: मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रांची में अगले चार दिनों तक धूप छांव का खेल चलता रहेगा. इस दौरान हल्की बारिश की भी संभावना है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की सम्भावना नहीं है. इसके अगले दो दिनों में (2-3)°C की गिरावट आ सकती है.

पिछले 24 घंटे का रिकॉर्ड

पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक वर्षा 47.5 mm पाकुड़ - KVK में दर्ज की गई है. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 36.0°C देवघर (KVK) में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.3 °C गुमला (KVK) में दर्ज की गई. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/pppp-7.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें –गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-worship-of-mother-lakshmi-from-house-to-house-on-kojagari-purnima/">गालूडीह

: कोजागरी पूर्णिमा पर घर-घर हुई मां लक्ष्मी की पूजा

इन जिलों को लेकर अलर्ट

पूर्वी सिंहभूम और सराईकेला-खरसावां जिले के कुछ भागों में अगले 24 घंटे के दौरान हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है. इस मौसम को देखते हुए लोगों से आग्रह है कि वे सतर्क और सावधान रहें. मौसम समान्य होने की प्रतीक्षा करें. इसे भी पढ़ें –दुनिया">https://lagatar.in/the-worlds-top-10-billionaires-suffered-losses-elon-musk-suffered-a-loss-of-10-3-billion/">दुनिया

के टॉप 10 अरबपतियों ने झेला नुकसान, एलन मस्क को 10.3 अरब डॉलर का घाटा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/ppp-2-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

राजधानी का मौसम पूर्वानुमान

10 अक्टूबर: आंशिक बादल छाये रहेंगे, मेघ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है, अधिकतम तापमान 32(°C) न्यूनतम तापमान 21 (°C) 11 अक्टूबर: सामान्यतः बादल छाये रहेंगे, एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी, अधिकतम तापमान 31(°C) न्यूनतम तापमान 22 (°C) 12 अक्टूबर: सामान्यतः बादल छाये रहेंगे, एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी, अधिकतम तापमान 31(°C) न्यूनतम तापमान 23 (°C) 13 अक्टूबर: सामान्यतः बादल छाये रहेंगे, एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी, अधिकतम तापमान 31(°C) न्यूनतम तापमान 23 (°C) [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही