Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मौसम अपडेट: रांची समेत राज्य के कुछ भागों में होगी मध्यम दर्जे की बारिश

Advertisement
Advertisement
Ranchi: राजधानी रांची में हर दिन धूप के बाद शाम तक तेज बारिश देखने को मिल रही है. आईएमडी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में इस बार 26 प्रतिशत कम बारिश हुई है. मौसम विभाग के कहना है कि आने वाले हफ्ते में बारिश के आसार है. मौसम विभाग ने जानकारी दी है की राज्य के कई हिस्सों में शनिवार को अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है.

पिछले 24 घंटे का रिकार्ड

पिछले 24 घंटे में राज्य में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई है. सबसे अधिक वर्षा 46.0 mm नावाडीह (बोकारो) में दर्ज की गई वहीं सबसे अधिक उच्चतम तापमान 35.5°C देवघर (KVK) में. जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.6 °C गुमला (KVK) में दर्ज की गई. ­इसे भी पढ़ें–राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-our-journey-is-against-the-ideology-of-bjp-and-rss-media-not-with-the-opposition/">राहुल

गांधी ने कहा, हमारी यात्रा भाजपा और आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ, मीडिया विपक्ष के साथ नहीं

इन जिलों को लेकर अलर्ट

राजधानी रांची समेत बोकारो, चतरा, देवघर, दुमका, हजारीबाग, लातेहार लोहरदगा, रामगढ़ जिले के कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा बज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है. मौसम को देखते हुए लोगों से आग्रह है कि वे सतर्क और सावधान रहें. सुरक्षित स्थान में शरण लें. पेड़ के नीचे ना रहें. बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान अपने खेतों में ना जाए एवं मौसम समान्य होने की प्रतीक्षा करें. ­इसे भी पढ़ें–धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bulldozers-ran-on-half-a-dozen-shops-built-by-encroaching-the-road/">धनबाद

: सड़क का अतिक्रमण कर बनी आधा दर्जन दुकानों पर चला बुल्डोजर

राजधानी का मौसम पूर्वानुमान

10 सितंबर: सामान्यतः बादल छाये रहेंगे. एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. अधिकतम तापमान 30 (°C) न्यूनतम तापमान 23 (°C). 11 सितंबर: सामान्यतः बादल छाये रहेंगे. दो या अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. अधिकतम तापमान 27 (°C) न्यूनतम तापमान 22 (°C). 12 सितंबर: सामान्यतः बादल छाये रहेंगे तथा मध्यम दर्जे की बारिश होगी. अधिकतम तापमान 31 (°C) न्यूनतम तापमान 22 (°C). [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही