Search

बदलेगा मौसम, रांची सहित 12 जिलों में बारिश व वज्रपात की संभावना

Ranchi: झारखंड के 12 जिलों में अगले तीन घंटों के अंदर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, रांची,गुमला, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, हजारीबाग, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और चतरा में बारिश की संभावना जताई है. इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
 
30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे रफ्तार से चलेगी हवा

मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा और वज्रपात की संभावना है. कुछ जगहों पर तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है. मौसम विभाग ने आम लोगों और किसानों से सावधानी बरतने की अपील की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही