Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिल्ली में वीकेंड लॉकडाउन, यूपी, छत्तीसगढ़ में भी नाइट कर्फ्यू

Advertisement
Advertisement
New Delhi :  कोरोना संक्रमण में तेजी को देखते हुए राज्यों ने प्रतिबंध और कड़े कर दिये हैं. दिल्ली सरकार ने राज्य में वीकेंड (शनिवार-रविवार) लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया है. यह निर्णय दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में मंगलवार को लिया गया. अन्य कार्य दिवसों पर सभी सरकारी कार्यालयों में जरूरी सेवाओं को छोड़कर सबको दफ्तर आने से मना किया जायेगा. वे अपनी सेवाएं आनलाइन या वर्क फ्रॉम होम के जरिए देंगे. निजी कार्यालयों को 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ ही काम करने की अनुमति होगी. बस और मेट्रो स्टेशनों के बाहर लंबी-लंबी लाइनों को देखते हुए अब मेट्रो व बसें पूरी क्षमता के साथ चलेंगी, लेकिन मास्क बिना किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा. स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि पिछले 24 घंटे में 38 हजार से ज्यादा नये मामले पाये गये हैं. सक्रिय मामले बढ़कर पौने दो लाख के करीब हो गये हैं. ओमिक्रोन के मामले भी लगभग दो हजार हो गये हैं.

यूपी में 6 जनवरी से रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू

उत्तर प्रदेश में कोरोना के नये मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. आज प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 3173 है. अब इन बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने नयी गाइडलाइन जारी कर दी है. इसके तहत रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहने वाला है. यह व्यवस्था 6 जनवरी से लागू कर दी जायेगी. कहा गया है कि कक्षा 10 वीं तक के सभी शासकीय व निजी विद्यालयों में मकर संक्रांति तक अवकाश घोषित किया जाये. इस अवधि में उनका टीकाकरण जारी रहेगा.

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में नाइट कर्फ्यू

छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को राज्य भर में रैलियों, जुलूसों और अन्य प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है. बघेल ने उन जिलों में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का भी आदेश दिया, जहां मामले की सकारात्मकता दर 4 प्रतिशत या उससे अधिक है. 4 प्रतिशत या उससे अधिक की सकारात्मकता दर वाले जिलों में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रिकालीन बंद लागू रहेगी. कहा गया है कि इन जिलों में स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र (सरकार द्वारा संचालित बाल देखभाल केंद्र), पुस्तकालय, स्विमिंग पूल और ऐसे अन्य सार्वजनिक स्थान बंद रहेंगे. छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में जुलूसों, रैलियों, सार्वजनिक समारोहों और सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और खेल आयोजनों पर प्रतिबंध रहेगा.

पंजाब में नाइट कर्फ्यू के साथ स्कूल और कॉलेज भी बंद

पंजाब सरकार ने राज्य में 15 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है. नाइट कर्फ्यू रात 10 से सुबह पांच बजे तक होगा. इसके अलावा सभी शिक्षण संस्थानों को अग्रिम आदेश तक बंद करने के निर्देश दिये गये हैं. बार, सिनेमा हाल, माल, रेस्तरां, स्पा सेंटर 50 फीसद की क्षमता संचालित करने की अनुमति है. कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगी होनी जरूरी है. जिम पूरी तरह बंद रहेंगे. इस बीच, मेडिकल कालेज पटियाला के 102 डाक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ पाजिटिव पाये गये. मंगलवार को दयानंद मेडिकल कालेज, लुधियाना के मलकपुर बेट स्थित नर्सिंग कालेज में 42 नर्सिंग छात्र कोरोना की चपेट में आ गये हैं.

दिल्ली में साढ़े पांच हजार नये मामले सामने आये

देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर का खतरा बढ़ता जा रहा है. ओमिक्रोन के साथ ही कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि पिछले 24 घंटे में 37 हजार से ज्यादा नये मामले पाये गये. सक्रिय मामले बढ़कर पौने दो लाख के करीब हो गये हैं. ओमिक्रोन के मामले भी लगभग दो हजार हो गए हैं. इस बीच आज दिल्ली में लगभग साढ़े पांच हजार मामले सामने आये हैं.

 महाराष्ट्र में 18 हजार नये केस मिले

महाराष्ट्र में आज 18,466 नये मामले मिले और 20 लोगों मौत हो गयी. यहां कुल सक्रिय मामले 66,308 हैं. ओमिक्रोन के मामले की संख्या 653 तक पहुंची. इनमें से 259 को छुट्टी दे दी गई. मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,860 नए मामले सामने आए और 2 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई. शहर में कुल सक्रिय मामले 47,476 हैं. पुणे में आज 1,104 कोविड मामले सामने आये. इसे भी पढ़ें –  रांची:">https://lagatar.in/jda-demands-booster-dose-and-installation-of-genome-sequencing-machine/">रांची:

JDA ने की बूस्टर डोज देने और जीनोम सीक्वेंसिंग मशीन लगाने की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही