Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उर्दू स्कूलों में शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश मामला : NCPCR के अध्यक्ष ने मुख्य सचिव को भेजा पत्र, जांच कर 10 दिनों में मांगी रिपोर्ट

Ranchi : झारखंड के उर्दू स्कूलों में  रविवार के बदले शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश देने मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग हरकत में आ गया है. आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को पत्र भेजा है. उन्होंने मुख्य सचिव से 10 दिनों के अंदर जांच करके रिपोर्ट देने को कहा है. आयोग ने यह कारवाई भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर के शिकायत के बाद की है. पढ़ें - Maharashtra">https://lagatar.in/maharashtra-crisis-sc-seeks-affidavit-from-shinde-thackeray-faction-next-hearing-on-august-1-hints-at-sending-the-matter-to-a-larger-bench/">Maharashtra

Crisis : SC ने शिंदे-ठाकरे गुट से हलफनामा मांगा, अगली सुनवाई 1 अगस्त को, मामला बड़ी बेंच में भेजे जाने के संकेत
इसे भी पढ़ें - BIG">https://lagatar.in/big-breaking-sr-adv-anil-kumar-appointed-asgi-will-take-the-side-of-the-central-government/">BIG

BREAKING : Sr. ADV अनिल कुमार ASGI नियुक्त, केंद्र सरकार का रखेंगे पक्ष

बच्चों के बीच विद्ववेश फैलेगा

आरती कुजूर ने आयोग को पत्र लिखकर कहा था कि झारखंड के कुछ जिलों में सरकारी विद्यालयों में रविवार के बदले शुक्रवार को छुट्टी घोषित किया है. ऐसा करने से समाज एवं स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों बीच विद्ववेश फैलेगा. इसे भी पढ़ें - असहाय">https://lagatar.in/helpless-old-artists-will-now-get-a-roof-old-age-home-will-open-in-the-name-of-lata-mangeshkar/">असहाय

वृद्ध कलाकारों को अब मिलेगी छत, लता मंगेशकर के नाम से खुलेगा वृद्धाश्रम

मुख्य सचिव जांच कराकर 10 दिनों में अपनी रिपोर्ट भेंजे.

आयोग ने अपने पत्र में कहा है कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग देश के बाल अधिकारों और संबंधित मामलों के रक्षण और संरक्षण के लिए काम करता है. इस तरह की शिकायत आयोग को गढ़वा जिले के संबंध में पहले भी प्राप्त हुई है. इसको लेकर भी जिलाधिकारी गढ़वा को जांच हेतू पत्र भेजा गया है. मगर अब तक कोई रिपोर्ट आयोग को प्राप्त नहीं हुई है. इसलिए इस संबंध में आयोग कार्य कर रही है. इस मामले पर प्रकाश डालते हुए मुख्य सचिव जांच कराकर 10 दिनों में अपनी रिपोर्ट भेंजे. इसे भी पढ़ें - JSSC">https://lagatar.in/hearing-on-jssc-rules-amendment-know-what-happened-in-high-court/">JSSC

रूल्स संशोधन पर हुई सुनवाई, जानिए हाईकोर्ट में क्या हुआ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही