Search

 
 
 

बेरमो में नए प्रखंड अध्यक्ष का स्वागत, छेदी नोनिया बोले- पार्टी की मजबूती के ल‍िए करेंगे काम

 
Bermo : बेरमो एवं गोमिया प्रखंड के नए कांग्रेस अध्यक्ष छेदी नोनिया और पंकज पांडेय का बेरमो में जोरदार स्‍वागत किया गया. छेदी नोनिया को बेरमो और पंकज पांडेय को गोमिया का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है. राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन ढोरी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष गिरजा शंकर पांडे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष छेदी नोनिया को बुके देकर स्वागत किया. श्री पांडेय ने कहा कि छेदी नोनिया के प्रखंड अध्यक्ष बनने से संगठन में मजबूती आएगी. बताया कि रांची में आयोजित प्रदेश प्रतिनिधि सम्मेलन में झारखंड के सभी 320 प्रखंडों के अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे सरकार की विभिन्न योजनाओं से आम जनता को अवगत कराएं और राहुल गांधी की ओर से चलाए गए भारत जोड़ो अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें. इस अवसर पर छेदी नोनिया ने देश और प्रदेश नेतृत्व के साथ-साथ बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह का आभार जताया है. कहा कि बहुत जल्द ही कमेटी का विस्तार किया जाएगा. पार्टी को मजबूत करने की द‍िशा में इमानदारी से काम करेंगे. वहीं छेदी नोनिया के अध्यक्ष बनने पर शिवनंदन चौहान, राजेश्वर सिंह, अख्तर, मुरारी सिंह, गणेश मल्लाह, श्रीकांत मिश्रा, मानिक दिगार, जयराम सिंह, मनोज ठाकुर, ललन रवानी, बृज बिहारी पांडेय, मोहम्मद मुस्तकीम व मोहम्मद महफूज आलम आदि ने बधाई दी है. इसे भी पढ़ें : बूढ़ा">https://lagatar.in/provide-benefits-of-government-schemes-by-setting-up-camps-in-budha-pahar-parasnath-and-saranda-cm/">बूढ़ा

पहाड़, पारसनाथ और सारंडा में शिविर लगाकर सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएं : सीएम
वहीं पंकज पांडेय को गोमिया प्रखंड अध्यक्ष बनाये जाने पर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता़ओं ने खुशी जाहिर की. इस अवसर पर गोमिया विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मुर्शीद आलम एवं अभय सिन्हा, एनुल होदा, फहमीद आलम, फिरोज खान, हसनैन गन्नी, बद्री प्रसाद, श्याम किशोर शरन, शेखर पासवान, चैता साव, मुमताज, अबुल हसन सहित कांग्रेस कार्यकर्ता़ओं ने अविनाश पांडेय एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का आभार जताया. इसे भी पढ़ें : राज्यपाल">https://lagatar.in/governor-administered-oath-to-retired-justice-amitabh-kumar-gupta-as-chairman-of-electricity-regulatory-commission/">राज्यपाल

ने रिटायर्ड जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता को विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पद की दिलायी शपथ
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही