Search

 
 
 

एक्शन में कल्याण मंत्री चमरा लिंडा, कहा -योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों को समय पर मिले

कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध और निर्बाध रूप से मिले.
 

Ranchi :  कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध और निर्बाध रूप से मिले.

 

 


योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं


मंत्री ने जिला कल्याण पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी. उन्होंने सभी योजनाओं को तय समय-सीमा के भीतर ज़मीन पर उतारने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए.

 

योजनाओं की प्रगति की समीक्षा


मंत्री ने विशेष रूप से प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना और साइकिल वितरण योजना की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिया कि जिन जिलों में छात्रवृत्ति की राशि उपलब्ध है, वहां लंबित भुगतान को शीघ्र निष्पादित किया जाए.

 

पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लंबित भुगतान के संबंध में निर्देश


मंत्री ने पिछड़े वर्ग के छात्रों की पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लंबित भुगतान के संबंध में भारत सरकार से पत्राचार तेज करने का निर्देश विभाग को दिया, ताकि विद्यार्थियों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके.

 

विभागीय योजनाओं की अद्यतन प्रगति


सचिव कृपा नंद झा और आयुक्त कुलदीप चौधरी ने विभागीय योजनाओं की अद्यतन प्रगति से संबंधित विवरण प्रस्तुत किए. मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और विद्यार्थियों को समय पर लाभ पहुंचाने के लिए निर्देशित किया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही