Search

 
 
 

पश्चिम एशिया संकट : सर्वदलीय बैठक आज, कांग्रेस ने कहा, पीएम मोदी को शामिल होना चाहिए

कांग्रेस ने जानकारी दी है कि राहुल गांधी इस बैठक में शामिल नहीं हो पायेंगे. अहम जानकारी यह है कि कांग्रेस ने मांग की है कि बैठक में पीएम मोदी को भी शामिल होना चाहिए.
 

New Delhi : पश्चिम एशिया संकट को लेकर मोदी सरकार ने आज बुधवार शाम पांच बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा बैठक की अध्यक्षता किये जाने की संभावना है.  

 

विदेश मंत्री एस जयशंकर  बैठक में मौजूद रह सकते हैं. सूत्रों के अनुसार बैठक में भाजपा,जदयू, टीडीपी, शिवसेना, कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के प्रमुख नेता शिरकत करेंगे.

 

कांग्रेस ने जानकारी दी है कि राहुल गांधी  इस बैठक में शामिल नहीं होंगे. अहम जानकारी यह है कि कांग्रेस ने मांग की है कि बैठक में पीएम मोदी को भी शामिल होना चाहिए.

 

कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा कि अगर खाड़ी संकट  पर सरकार की सर्वदलीय बैठक सिर्फ औपचारिकता है, तो इसे नहीं बुलाया जाये. अगर सरकार वाकई सर्वदलीय बैठक को लेकर गंभीर है. प्रधानमंत्री को व्यक्तिगत रूप से बैठक में भाग लेना चाहिए.

 

अगर प्रधानमंत्री भाग नहीं लेते, तो ऐसी बैठक का कोई मतलब नहीं है. कहा कि देश में हर फैसले अमित शाह और मोदी द्वारा लिए जाते हैं. वारिंग ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में जो भाषण दिया, उससे ऐसा लगता है कि देश पर एक गंभीर संकट मंडरा रहा है.

 

मुझे लगता है कि कोविड-19 जैसी स्थिति फिर से सामने आ सकती है. सीपीआई के महासचिव डी राजा ने कहाकि  भारत को अमेरिका और इज़राइल की निंदा करनी चाहिए. भारत को उनसे युद्ध रोकने की मांग करनी चाहिए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही