Search

 
 
 

पश्चिम बंगाल : भाजपा ने रामनवमी की शोभायात्रा निकाली, ममता ने वोट कैंपेन का जरिया करार दिया

पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर में राम नवमी का जुलूस निकाला. उन्होंने कहा कि बंगाल में रामराज्य लाना जरूरी है. कहा कि वह पश्चिम बंगाल में रामराज्य स्थापित करने के लिए सड़कों पर उतरे हैं.
 

Kolkata : भाजपा ने राम नवमी के मौके पर आज गुरुवार को कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के कई शहरों में  शोभायात्रा निकाली. भाजपा का मानना है कि इस बार के चुनाव में जनता रामराज्य के लिए वोट करेगी.

 

 

पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर में राम नवमी का जुलूस निकाला. उन्होंने कहा कि बंगाल में रामराज्य लाना जरूरी है. कहा कि वह पश्चिम बंगाल में रामराज्य स्थापित करने के लिए सड़कों पर उतरे हैं.

 

 

 

एक अहम खबर यह है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल की जनता को राम नवमी की बधाई दी है.  साथ ही भवानीपुर और न्यूटाउन में भाजपा द्वारा निकाले गये जुलूसों को लेकर मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर  भाजपा पर हल्ला बोला है.

 

उन्होंने लिखा,इस साल की राम नवमी, श्री रामचंद्र की जयंती, सचमुच भगवा खेमे के लिए वोट कैंपेन का एक ज़रिया बन गयी है.  इसी बीच खबर आयी है कि न्यू टाउन में निकाली जा रही शोभायात्रा में  हथियार प्रदर्शित करने को लेकर न्यू टाउन और बिधाननगर पुलिस ने जुलूस को रोक दिया.

 

इस पर वहां हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गयी. दरअसल कुछ लोग तलवार लेकर चल रहे थे. पुलिस ने कहा कि हथियार के साथ शोभायात्रा की अनुमति नहीं दी जा सकती. बता दें कि   शोभायात्रा में राजारहाट-न्यू टाउन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार पीयूष कनोड़िया भी मौजूद थे.

 

उन्होंने पुलिस से बातचीत कर जुलूस को आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस मानी नहीं.  अडिग रही. हालांकि बाद में स्थिति सामान्य होने पर पुलिस ने शोभायात्रा को आगे जाने दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही