Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

W. Bengal: बीरभूम में रेड की बड़ी कार्रवाई, बस चालक के घर से 10 करोड़ का सोना, 5.5 करोड़ कैश बरामद

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में मंगलवार देर छापेमारी कर पत्थर कारोबारी टुलु मंडल के एक रिश्तेदार के घर से बड़ी मात्रा में नकदी और सोना बरामद की है. जानकारी के मुताबिक, ये बरामदगी घर के अंदर रखे संदूक से की गई है. यह छापेमारी बीरभूम जिले के मोहम्मद बाजार में की गई.
Advertisement
Advertisement

Siliguri: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में मंगलवार देर छापेमारी कर पत्थर कारोबारी टुलु मंडल के एक रिश्तेदार के घर से बड़ी मात्रा में नकदी और सोना बरामद की है. जानकारी के मुताबिक, ये बरामदगी घर के अंदर रखे संदूक से की गई है. यह छापेमारी बीरभूम जिले के मोहम्मद बाजार में की गई.


ताजा खबर के अनुसार, अब तक 10 करोड़ से अधिक का सोना और 5 .5 करोड़ से अधिक की नकदी बरामद की जा चुकी है. राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भी सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि रेत माफिया पर कार्रवाई के लिए हमारे लॉ एनफोर्समेंट स्टाफ का काम तारीफ के काबिल है. मुख्यमंत्री ने लिखा कि ऑपरेशन में गैरकानूनी तरीके से जमा की गई भारी मात्रा में दौलत का पता चला है. 

 

इसे भी पढ़ें:


बीरभूम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मोहम्मद बाजार पुलिस स्टेशन के तहत रेत माफिया टुल्लू मंडल उर्फ मोहम्मद नजीबुद्दीन के ठिकाने पर रेड मारी. जिसमें टुल्लू मंडल के करीबी मीनार मंडल के घर पर तलाशी ली. जहां से इतने नगदी बरामदगी हुई की. पैसा गिनने के लिए मशीने मंगानी पड़ी. पुलिस मीनार से धन के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है. 


कौन है मीनार मंडल


मीनार मंडल कभी सरकारी बस चालक हुआ करता था. धीरे-धीरे उसकी टुल्लू मंडल से दोस्ती हो गई. इसके बाद उसने बस चालक की नौकरी छोड़ पत्थर के व्यापार में लग गया. टुल्लू मंडल बीरभूम का चर्चित पत्थर कारोबारी है. वह कभी तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुब्रत मंडल का करीबी माना जाता था.


पुलिस को संदेह है कि पत्थर खदान से जुड़े कारोबार की बड़ी रकम को जानबूझकर मिनार के घर में रखा गया था, क्योंकि पूर्व सरकारी बस चालक होने के कारण उस पर किसी को शक नहीं हो.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही