Kolkata : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित तारापीठ के एक निजी होटल में आज सोमवार सुबह आग लगने से छह य़ात्रियों की मौत हो गयी, जबकि कई अन्य लोग झुलस गये हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग लगने की घटना तारापीठ स्थित बिदिशिनी होटल में घटी. यह होटल एक तालाब के पास है. यहां से पुलिस स्टेशन कुछ दूर पर स्थित है.
नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी के अनुसार आग होटल के ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी. घटना की सूचना मिलते ही फायरफाइटर्स मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. रामपुरहाट पुलिस के अनुसार आग में गंभीर रूप से झुलसने के कारण होटल के कमरों में ठहरे छह गेस्ट की मौत हो गयी. अभी तक शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.
