Search

 
 
 

पश्चिम बंगाल : बांकुड़ा में दो मालगाड़ी की टक्कर, 12 डिब्बे पटरी से उतरे, ड्राइवर जख्मी

 
West Bengal : पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में रविवार तड़के सुबह ट्रेन हादसा हो गया है. यहां ओंडा स्टेशन पर एक मालगाड़ी ने दूसरी खड़ी मालगाड़ी को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद 12 डिब्बे पटरी से उतर गये. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से अलग होकर एक-दूसरे पर चढ़ गये. ट्रेन का इंजन भी ट्रैक से बाहर पलट गया है. इस हादसे में चलती मालगाड़ी का ड्राइवर जख्मी हो गया. (पढ़ें, मणिपुर">https://lagatar.in/manipur-women-surrounded-army-in-imphal-village-rescued-12-militants-know-how/">मणिपुर

: इंफाल के गांव में महिलाओं ने सेना को घेरा, 12 उग्रवादियों को छुड़ाया, जानें कैसे…)

एक ही ट्रैक पर आ गयी दो मालगाड़ियां

घटना के संबंध में बताया जाता है कि ओंदा स्टेशन पर लूप लाइन पर एक मालगाड़ी खड़ी थी. इसी बीच दूसरी बांकुरा से बिष्णुपुर जा रही दूसरी मालगाड़ी उसी ट्रैक पर आ गयी और खड़ी मालगाड़ी में टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में दोनों मालगाड़ियों के कुल 12 डिब्बे पटरी से उतर गये. बताया जा रहा है कि इस हादसे में मालगाड़ी का ड्राइवर जख्मी हो गया. इसे भी पढ़ें : हाजीपुर">https://lagatar.in/hajipur-tanker-explodes-after-ammonia-gas-leak-in-dairy-factory/">हाजीपुर

: डेयरी फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव के बाद टैंकर फटा, एक की मौत, 35 से ज्यादा बीमार, पटना की विशेष टीम जांच के लिए रवाना

ट्रेनों का परिचालन बाधित, कई ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदले

इस हादसे के कारण ट्रेनों का परिचालन बाधित है. घंटों तक कईं ट्रेनें जगह-जगह पर खड़ी रहीं. वहीं पुरुलिया हावड़ा एक्सप्रेस रद्द कर दिया गया है. कुछ और ट्रेनें भी रद्द की जा सकती है. हालांकि रेलवे की तरफ से कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गयी है. पोरबंदर संतरागाछी एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट कर दिया गया है. यह ट्रेन पुरुलिया स्टेशन से चांडिल टाटानगर के रास्ते जा रहा है. बताया जा रहा है कि हादसे की वजह से कुछ और ट्रेनें रद्द की जा सकती हैं. हालांकि, इसको लेकर रेलवे के अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-said-all-party-meeting-of-central-government-on-manipur-violence-to-make-news-headlines/">कांग्रेस

ने कहा, मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक समाचारों की हेडलाइन बनाने के लिए
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही