Search

 
 
 

पश्चिम बंगाल :  142 सीटों पर वोटिंग 29 को, भवानीपुर में ममता बनर्जी सुवेंदु अधिकारी आमने-सामने

पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण में 93 प्रतिशत से अधिक वोटिंग और टीएमसी- भाजपा के जीत के दावों के बीच कल बुधवार को दूसरे चरण में आठ जिलों के 142 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जायेंगे. पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों के लिए मतदान हुआ था.
 

Kolkata : पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण में 93 प्रतिशत से अधिक वोटिंग और टीएमसी- भाजपा के जीत के दावों के बीच कल बुधवार को दूसरे चरण में आठ जिलों के 142 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जायेंगे. पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों के लिए मतदान हुआ था.

 

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार दूसरे चरण में एक करोड़, 64 लाख ,35 हजार, 627 पुरुष, एक करोड़, 57 लाख, 37 हजार, 418 महिलाएं और 792 तीसरे लिंग के मतदाताओं सहित कुल तीन करोड़, 21 लाख, 73 हजार, 837 मतदाता 41,001 बूथों  पर वोट डालेंगे. इन सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग निगरानी की व्यवस्था की गयी है.  
 
 

बता दें कि ये निर्वाचन क्षेत्र आठ प्रमुख जिलों उत्तर कोलकाता (7 सीटें), दक्षिण कोलकाता (4), उत्तर 24 परगना (33), दक्षिण 24 परगना (31), हावड़ा (16), नदिया (17), हुगली (18) और पूर्व बर्धमान (16) में फैले हुए हैं.

 

जनसांख्यिकीय रूप से दक्षिण 24 परगना, हावड़ा और दक्षिण कोलकाता के बड़े हिस्सों में अल्पसंख्यक आबादी है. नदिया और उत्तर 24 परगना जैसे जिलों की बात करें तो यहां भारी संख्या में मतुआ और शरणार्थी समुदाय बसा हुआ  हैं. यहां पहचान और नागरिकता का मुद्दा प्रमुख है.तीन जिलों में अंतरराष्ट्रीय और नदी सीमाएं  हैं 
 


महत्वपूर्ण बात यह है कि  2021 के विधानसभा चुनाव में , भाजपा के आक्रामक प्रचार के बावजूद, टीएमसी ने इन क्षेत्रों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाये रखते हुए 142 में से 123 सीटों पर जीत हासिल की थी. भाजपा की बात करें तो पूरे बंगाल में उसे 77 सीटें मिली थी. लेकिन  इस क्षेत्र में भाजपा को  केवल 18 सीटें मिली थी. अहम बात यह है कि  इस चरण में कुछ हाई-प्रोफाइल निर्वाचन क्षेत्र दांव पर हैं.  

 

भवानीपुर में ममता बनर्जी का सीधा मुकाबला  नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के साथ है. इसके अलावा टीएमसी के फिरहाद हकीम (कोलकाता पोर्ट), चंद्रिमा भट्टाचार्य (दमदम उत्तर), शशि पांजा (श्यामपुकुर), अरूप विश्वास (टॉलीगंज), ब्रात्य बसु (दमदम) और सुजीत बसु (बिधाननगर) हेवीवेट उम्मीदवार है.  

 

भाजपा ने  ने स्वपन दासगुप्ता और रूपा गांगुली जैसे चर्चित चेहरों को मैदान में उतारा है. पानीहाटी से आरजी कर अस्पताल की पीड़िता की मां को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही