Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पश्चिम बंगाल : 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, भारी बारिश का अनुमान

Kolkata : पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में भारी बारिश होने और 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. खबर है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र आज रविवार शाम तक चक्रवात में तब्दील हो सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि रविवार सुबह सागर द्वीप के दक्षिण में 700 किमी दूर मौजूद चक्रवात उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ रहा है. सोमवार को फिर इसके उत्तर-पूर्वी दिशा की ओर लौटने तथा टिंकोना द्वीप और सैंडविप के रास्ते बांग्लादेश तट को पार करने का अनुमान है. इसे भी पढ़ें : शी">https://lagatar.in/xi-jinping-elected-general-secretary-of-the-communist-party-of-china-for-a-record-third-time/">शी

जिनफिंग रिकॉर्ड तीसरी बार कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के महासचिव चुने गये

सोमवार को तटीय जिलों-दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने अपने एक बुलेटिन में कहा कि सोमवार को तटीय जिलों-दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना में भारी से बहुत भारी तथा पूर्वी व पश्चिमी मिदनापुर में भारी बारिश होने का अनुमान है. वहीं, कोलकाता, हावड़ा और हुगली में सोमवार और मंगलवार को मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. विभाग ने कहा कि मंगलवार को उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना तथा नदिया में भारी बारिश होगी. यह मौसम घटनाक्रम ऐसे समय हो रहा है जब लोग दो साल बाद बड़े पैमाने पर काली पूजा और दीपावली मनाने की तैयारी कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : गृह">https://lagatar.in/big-action-of-home-ministry-cancellation-of-license-of-rajiv-gandhi-foundation-related-to-gandhi-family-allegation-of-foreign-funding/">गृह

मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई, गांधी परिवार से जुड़े राजीव गांधी फाउंडेशन का लाइसेंस रद्द, विदेशी फंडिंग का आरोप  

पूर्वी मिदनापुर में  45-55 किमी  लेकर 65 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चल सकती है

कोविड-19 के कारण पिछले दो साल सादगी से त्योहार मनाये गये थे. थाईलैंड के सुझाव के अनुसार चक्रवात का नाम सितरंग रखा जा सकता है. बुलेटिन के अनुसार, इस मौसम स्थिति के चलते मंगलवार को तटीय जिलों-उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना में 80-90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है, जो 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार भी पकड़ सकती हैं. इन जिलों और पूर्वी मिदनापुर में सोमवार को 45-55 किमी प्रति घंटे से लेकर 65 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही