Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

West Singhbhum: सेना ने नष्ट किया शक्तिशाली बम, धमाके से दहला सोनपोखरी क्षेत्र

पश्चिमी सिंहभूम जिला के मनोहरपुर थाना क्षेत्र की सोनपोखरी गांव में खेत से बरामद शक्तिशाली बम को शुक्रवार को सेना के बम निरोधक दस्ते ने सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया. सेना की 23 इन्फेंट्री डिवीजन के कर्नल धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई.
Advertisement
Advertisement

Chakradharpur (Shambhu Kumar): पश्चिमी सिंहभूम जिला के मनोहरपुर थाना क्षेत्र की सोनपोखरी गांव में खेत से बरामद शक्तिशाली बम को शुक्रवार को सेना के बम निरोधक दस्ते ने सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया. सेना की 23 इन्फेंट्री डिवीजन के कर्नल धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई.


शुक्रवार दोपहर ऑपरेशन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं, लेकिन अचानक मौसम खराब होने, तेज बारिश और वज्रपात के कारण अभियान को लगभग दो घंटे के लिए रोकना पड़ा. मौसम साफ होने के बाद दिन के 3:14 बजे सेना ने नियंत्रित विस्फोट (कंट्रोल्ड ब्लास्ट) की प्रक्रिया शुरू की.
बम को सुरक्षित गड्ढे में रखकर उसके साथ अतिरिक्त विस्फोटक सामग्री जोड़ी गई. इसके बाद करीब 150 मीटर दूर से बैटरी और तार की सहायता से विस्फोट किया गया. बटन दबाते ही जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरा इलाका थर्रा उठा. 

 

विस्फोट स्थल पर लगभग पांच फीट गहरा गड्ढा बन गया, जबकि बम के अवशेष और मलबा करीब 400 मीटर तक जा गिरा. सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने ब्लास्टिंग स्थल के चारों ओर 300 मीटर की परिधि को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया था. ग्रामीणों और मीडियाकर्मियों को सुरक्षित दूरी पर रखा गया था. 


अभियान के दौरान कर्नल धर्मेंद्र सिंह के अलावा सेना के अन्य अधिकारी, अंचल अधिकारी प्रदीप कुमार, एएसपी (अभियान) राहुल देव बड़ाईक, डीएसपी डेविड ए. डोडराय, थाना प्रभारी अमिएल एक्का और सीआरपीएफ के अधिकारी मौजूद रहे. बम के पूरी तरह नष्ट होने के बाद प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही