Search

 
 
 

पश्चिमी सिंहभूम: 26 जनवरी को आयोजित होगा चैंबर ऑफ़ कॉमर्स का वनभोज कार्यक्रम

पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी की तीसरी बैठक रेस्टोरेंट में निरंजन अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ वनभोज कार्यक्रम 26 जनवरी को नेवटिया गेस्ट हाउस में आयोजित किया जाएगा.
 

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी की तीसरी बैठक रेस्टोरेंट में निरंजन अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ वनभोज कार्यक्रम 26 जनवरी को नेवटिया गेस्ट हाउस में आयोजित किया जाएगा. बैठक में चैंबर हित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया. 

ये हुए शामिल

बैठक में संस्थापक विकास चंद्र मिश्रा, गौरव मूंधड़ा,  आयुष दोदराजका, मोहित सुल्तानियां,  अविनाश अग्रवाल, गोरी चिरानिया, राधा मोहन बनर्जी, सुष्मिता चटर्जी, अनिल दौदराजका, रवि अग्रवाल, शंभू फिरोजिया, चक्रधरपुर के अनुमंडल उपाध्यक्ष अजय शर्मा सहित चैंबर के आमंत्रित सदस्यों में ओमप्रकाश केडिया एवं दीपक अग्रवाल भी शामिल हुए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही