Search

 
 
 

West Singhbhum: गोइलकेरा में वन विभाग ने छापेमारी कर 50 पीस साल लकड़ी बोटा किया जब्त

पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध जंगल कटाई और लकड़ी तस्करी को लेकर आनंदपुर वन विभाग की टीम ने गोइलकेरा प्रखंड के कोतरोगढ़ा गांव में छापेमारी की. वहां से लगभग 50 पीस साल लकड़ी का बोटा जब्त किया. जब्त लकड़ियों की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है. बताया जाता है कि वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कोतरोगढ़ा क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से अवैध रूप से जंगलों की कटाई कर साल की लकड़ियों का भंडारण और तस्करी की जा रही है.
 

Goilkera (Nitish Thakur): पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध जंगल कटाई और लकड़ी तस्करी को लेकर आनंदपुर वन विभाग की टीम ने गोइलकेरा प्रखंड के कोतरोगढ़ा गांव में छापेमारी की. वहां से लगभग 50 पीस साल लकड़ी का बोटा जब्त किया. जब्त लकड़ियों की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है. बताया जाता है कि वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कोतरोगढ़ा क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से अवैध रूप से जंगलों की कटाई कर साल की लकड़ियों का भंडारण और तस्करी की जा रही है.


सूचना मिलते ही आनंदपुर रेंज के अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम का गठन किया और संबंधित स्थान पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में साल लकड़ी बरामद की गई, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया. वन विभाग की टीम ने जब्त सभी लकड़ियों को सुरक्षित तरीके से आनंदपुर रेंज कार्यालय पहुंचाया.

https://lagatar.in/students-will-learn-about-sir-and-the-emergency-in-the-class-9-ncert-textbook 


अधिकारियों के अनुसार, मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अवैध कटाई और लकड़ी तस्करी के इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं. जांच के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी.


वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि वन संपदा की सुरक्षा विभाग की प्राथमिकता है और जंगलों की अवैध कटाई किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. दोषियों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि वन क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसे तत्वों के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जाता रहेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही