Search

West Singhbhum: अहिंसा, प्रेम और सद्भावना का संदेश देता है बिरसाईत समाज: जोबा माझी

  • -गुदड़ी के देवां ग्राम में बिरसाईत समाज का तीन दिवसीय 38वां भगवान धर्म दिवस शुरू
  • - बिरसा आबा के प्रतिमा का सांसद ने किया अनावरण

Chakradharpur (Shambhu Kumar): पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी प्रखंड की सुदूर देवां ग्राम में बिरसाईत समाज का तीन दिवसीय 38वां धर्म दिवस शुक्रवार को सामूहिक प्रार्थना के साथ शुरू हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी शामिल हुई. इस मौके पर भगवान बिरसा मुंडा के तीसरे अवतार बिरसा आबा(रान्दो बरजो) की प्रतिमा का सांसद के हाथों अनावरण किया गया.

 

बताया गया कि बिरसा आबा ने क्षेत्र में प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा देने का काम किया था.  बिरसाईत समाज के लोग भगवान बिरसा मुंडा एवं उन्हें अवतार बिरसा आबा के बताये रास्ते पर चलकर लोगों को सादा जीवन जीने की प्रेरणा देता है. मौके पर धर्म संचालक बिरसा मुंडा और धर्म दादा रामाय मुंडा ने बिरसा आबा के जीवनी पर प्रकाश डाला. साथ ही बिरसाईत समाज और क्षेत्र की समस्याओं पर सांसद का ध्यान आकृष्ट कराते हुए निदान की मांग की. 

 

धर्म दिवस कार्यक्रम में आये समाज के लोगों को संबोधित हुए सांसद जोबा माझी ने कहा बिरसाईत समाज अहिंसा, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है. यह समाज नशापान और अंधविश्वास से दूर रह प्रकृति पूजा और नैतिक जीवन जीने की सीख देता है. बिरसाईत समाज की समस्याओं को जल्द दूर करने और क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने का आश्वासन सांसद ने दिया.


 
उन्होंने बिरसाईत समाज के लोगों को एकजुट रहकर समाज की बेहतरी के कार्य करने को कहा. तीन दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गुदड़ी के विभिन्न गांवों के अलावा बंदगांव और खूंटी जिला से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे.

 

कार्यक्रम में धर्म दादा सुखराम मुंडा, राजेंद्र मुंडा, कार्यक्रम में धर्म संचालक बिरसा मुंडा, गुदड़ी थाना प्रभारी सुदर्शन मिंज, धर्म दादा चिलगी मुंडाइन, मंगरा मुंडा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुनील बुढ़, आकाश भेंगरा, विश्वनाथ पान, दिनेश मुंडा, रंदाय लांग, बुधु मुंडा, कैरी मुंडाइन, सोमवारी मुंडाइन, मंगरा आबा समेत काफी संख्या में बिरसाईत समाज के लोग उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//