Search

 
 
 

Chaibasa News: सोनुवा में भतीजे ने बुआ की गला दबाकर की हत्या, नशे की लत बना कारण

पश्चिमी सिंहभूम जिला के सोनुआ थाना क्षेत्र की बारी गांव में एक युवक ने अपनी बुआ की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना गुरुवार देर शाम की है. शुक्रवार को पुलिस को मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
 

Goilkera (Nitish Thakur): पश्चिमी सिंहभूम जिला के सोनुआ थाना क्षेत्र की बारी गांव में एक युवक ने अपनी बुआ की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना गुरुवार देर शाम की है. शुक्रवार को पुलिस को मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. 


बताया जाता कि बारी गांव निवासी 58 वर्षीय निर्वासिनी प्रधान का 19 वर्षीय भतीजा सूरज प्रधान नशे की लत का शिकार था. अक्सर वह अपनी बुआ से पैसे की मांग करता था. गुरुवार को भी वह अपनी बुआ से पैसे की मांग करने लगा, लेकिन निर्वासिनी प्रधान के पास पैसे नहीं होने के कारण उसने पैसे नहीं होने की बात कही. 


इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया और निर्वासिनी प्रधान ने उसे डांटकर भगा दिया. इसी बात से नाराज होकर सूरज प्रधान गुरुवार शाम पुनः घर पहुंचा और पैसे की मांग करने लगा. बुआ के मना करने पर उसने गुस्से में आकर उनकी गला दबाकर हत्या कर दी. वहीं नशे में होने के कारण घटना के बाद वह घर पर ही मौजूद रहा.

 

घटना की सूचना मिलने पर सोनुआ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. पूछताछ के दौरान आरोपी सूरज प्रधान ने हत्या की बात स्वीकार कर ली. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. वहीं शुक्रवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेजा. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही